Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND: 5th TEST- विराट कोहली से पंगा लेना जेम्स एंडरसन को पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

इंग्लैंड की मेजबानी में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। जहां इस टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल में खेला जा रहा है। पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन सीरीज में 3-1 से आगे चल रही इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को एक बार फिर से दबाव में ला दिया है।

जेम्स एंडरसन पर आईसीसी ने लगाया मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन अपने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुवायी में भारतीय टीम के 174 रनों के स्कोर पर 6 विकेट हासिल कर बैकफुट पर धकेल दिया। जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के विकेट हासिल कर इंग्लैंड को बड़ा फायदा पहुंचाया।

अंपायर कुमार धर्मसेना से बहस करने पर एंडरसन पर चला आईसीसी का हंटर

जेम्स एंडरसन की शानदार गेंदबाजी के बाद भी उन्हें मैच के बाद निराशा का सामना करना पड़ा जब मैच के बाद अंपायर की शिकायत के बाद मैच रेफरी ने इस इंग्लिश दिग्गज गेंदबाज को अंपायर कुमार धर्मसेना के साथ बहस करने के कारण मैच फिस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है।

कुमार धर्मसेना ने विराट कोहली के खिलाफ नकारा था अपील को 

दरअसल मैच में भारतीय टीम की पारी के दौरान 29वां ओवर जेम्स एंडरसन के हाथों मे था। क्रीज पर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जमे हुए थे। तभी इस ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को जबरदस्त गेंद पर सीधे विकेट के सामने पाए गए। इंग्लैंड की टीम ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे नकार दिया।

धर्मसेना के द्वारा आउट नहीं देने पर झल्लाए एंडरसन

इंग्लैंड की टीम ने रिव्यू लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने अंपायर के फैसले को कायम रखा। वैसे रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि कोहली विकेट के सामने हैं। ऐसे में जब जेम्स एंडरसन की इस अपील को अंपायर से नकारने के बाद ओवर की समाप्ति पर अंपायर कुमार धर्मसेना के साथ कुछ बहस कर बैठे और इसी कारण से उन पर आईसीसी ने अपना हंटर चलाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND: 5th TEST- विराट कोहली से पंगा लेना जेम्स एंडरसन को पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना appeared first on SportzWiki Hindi.