Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने 66 साल के इतिहास में बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है।  इग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक का काफी खराब रहा है। खासकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया है और उसी कारण से इन्होंने चार मैचों के बाद ही सीरीज को गंवा दिया है।

भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने किया पूरी तरह से निराश

भारत इस सीरीज में 1-3 से पिछड़ रही है और पांचवां और अंतिम मैच में भी इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। अगर इस सीरीज में भारतीय टीम के ओवर ऑल प्रदर्शन को देखे तो सबसे ज्यादा निराशा सलामी बल्लेबाजों से मिली है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय, शिखर धवन और केएल राहुल इस टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

पिछली 18 पारियों से भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने नहीं जड़ा है कोई अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारत के इन तीनों सलामी बल्लेबाजों के फ्लॉप शो ने भारतीय क्रिकेट के पिछले 66 सालों के इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड दौरे पर अब तक भारतीय सलामी बल्लेबाजों से कोई अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। इतना ही नहीं भारतीय सलामी बल्लेबाजों के द्वारा इस पूरे साल खेली 18 पारियों में कोई भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकल सकी है।

66 साल पहले भारतीय सलामी बल्लेबाजों के 16 पारियों के शर्मनाक रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

इस शर्मनाक प्रदर्शन से भारतीय टीम के इन तीनों सलामी बल्लेबाजों मुरली विजय, केएल राहुल और शिखर धवन ने पिछली 18 पारियों में एक भी पचासा नहीं लगाकर पिछले 66 सालों में भारत के सलामी बल्लेबाजों का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना बैठे। इससे पहले 1952-53 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों के द्वारा ऐसा प्रदर्शन देखा गया था जब उस दौरान सलामी बल्लेबाज लगातार 16 पारियों में कोई पचासा नहीं लगा सके थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने 66 साल के इतिहास में बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.