भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच कल शुक्रवार 7 सितंबर से खेला जाना है. बता दें, कि भारतीय टीम में कुल 18 खिलाड़ी शामिल है, इसलिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने 7 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा.
हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 7 खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन से पांचवे टेस्ट में बाहर रख सकते है.
आइये डालते है एक नजर ऐसे 7 खिलाड़ियों पर :
केएल राहुल

ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि राहुल सीरीज की 8 पारियों में अबतक मात्र 113 रन ही बना पाये है. उनकी जगह पृथ्वी को टीम में मौका मिल सकता है.
हनुमा विहारी

हनुमा विहारी नंबर-3 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है, लेकिन नंबर-3 पर पहले से ही पुजारा का कब्ज़ा होने के कारण हनुमा विहारी को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा सकता है.
करुण नायर

करुण नायर को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय टीम के पास पहले से ही अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली जैसे शानदार मध्यक्रम के बल्लेबाज मौजूद है.
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को तीसरे व चौथे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इस दौरान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए वह चार पारियों में मात्र 43 रन ही बना पाये है, इसलिए उन्हें पांचवे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया जा सकता है.
रविचंद्रन अश्विन

भारत के मुख्य ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी चौथे टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. अश्विन के स्थान पर रविन्द्र जडेजा को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.
उमेश यादव

इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तीनों ने ही सीरीज में शानदार तेज गेंदबाजी की है, इसलिए उमेश यादव का भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना लगभग तय है.
शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को इस दौरे में अबतक एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है और सीरीज के पांचवे टेस्ट में भी उनके खेलने की कोई संभावना बनती नहीं दिख रही है
The post ENG vs IND: पांचवे टेस्ट में इन 7 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे विराट! appeared first on SportzWiki Hindi.