Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: चौथे दिन बने 5 रिकॉर्ड, हार कर भी विश्व रिकॉर्ड बना गये विराट, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन का खेल खेला जा रहा हैं. आज के मैच में जहाँ इंग्लैंड ने भारत को चौथी पारी में 245 रन का स्कोर चेज करने को दिया. वही भारत की तरफ से कोहली और रहाणे ने एक बार फिर से शानदार खेल दिखाया.

रहाणे और कोहली ने दिखाई ताकत 

भारत के तीन बल्लेबाज़ शुरुआत में ही आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रहाणे और कोहली ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 101 रन की साझेदारी की. हालांकि कोहली आज ज्यादा बड़ी पारी नही खेल पाए और सिर्फ 58 रन पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रहाणे ने भी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वो भी 51 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाया और पूरी टीम सिर्फ 185 रन पर आउट हो गई. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किये.

जानिए आज कौन-कौन रिकॉर्ड बने: 

  • विराट कोहली टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे जल्दी 4000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें पहले ये रिकॉर्ड ब्रयान लारा के नाम था. लारा ने सिर्फ 71 पारियों में ये करनामा किया था. वही कोहली ने सिर्फ 65 पारियों में ये कारनामा किया.
  • विराट कोहली ने अभी तक एंडरसन की 371 गेदों का सामना क्या है और अभी तक वो आउट नही हुए हैं.
  • कोहली को सीरीज में अभी तक एंडरसन को छोड़ कर सभी गेंदबाज़ आउट कर चुके हैं.
  • ये चौथी बार हुआ है जब इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम के 6 विकेट सिर्फ 86 रन पर गिरा दी है और तब भी हार का सामना करना करना पड़ा हैं.
  • ये कोहली की लगातार चौथी टेस्ट सीरीज हैं, जिसमे उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए थे.

The post ENG vs IND: STATS: चौथे दिन बने 5 रिकॉर्ड, हार कर भी विश्व रिकॉर्ड बना गये विराट, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.