Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: पांचवें टेस्ट के पहले दिन बने 6 बड़े रिकॉर्ड, कुक ने तोड़ा पोंटिंग का ये विराट रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टेस्ट सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच खेला गया. आज इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक बार फिर से टॉस जीता. टॉस कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत की तरफ से आज हनुमा विहारी ने डेब्यू किया.

कुक ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. जेंनिंग्स और कुक ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. इस दौरान जेंनिंग्स अच्छी शुरुआत का फायदा नही उठा सके और 23 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मोईन अली और कुक ने टीम को संभाला. इस दौरान कुक ने 74 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद दो बड़े झटके लगे.

इस दौरान रूट और जॉनी डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मोईन अली और स्टोक्स ने टीम को संभाला.वहीं आउट होने के बाद बटलर ने टीम को संभाला. हालांकि उनका साथ किसी ने नही दिया. दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 198 बनाए.

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने:

  • मार्क टेलर के बाद जो रूट पहले खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में टॉस जीता है. मार्क टेलर ने 1998-99 एशेज सीरीज में ये कारनामा किया होता है.
  • कुक भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए है. कुक का ये भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैच है.
  • 30 पारियों के बाद दोनों टीम के सलामी में से किसी एक अर्धशतक लगया है. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 1951-52 में 28 परियों तक कोई भी सलामी बल्लेबाज़ अर्धशतक लगा सका था.
  • इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट लेग तीसरी बार लेग बिफोर आउट हुए हैं.
  • कुक ने ओवल में अपने एक हज़ार रन पूरे कर लिए हैं.
  • ऋषभ पन्त ने अभी तक अपने करियर में 53 रन बाई के रूप में दे दियें हैं.

The post ENG vs IND: STATS: पांचवें टेस्ट के पहले दिन बने 6 बड़े रिकॉर्ड, कुक ने तोड़ा पोंटिंग का ये विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.