Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: हनुमा विहारी ने अर्धशतक लगाते ही लगाईं रिकार्ड्स की झड़ी, ऋषभ पन्त के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांचवे टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल खेला गया. इससे पहले भारत की पहली पारी 292 रन पर सिमट गई है. जबकि रवींद्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त हासिल की है.

इंग्लैंड ने की सधी शुरुआत 

इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. मोहम्‍मद शमी ने कीटन जेनिंग्‍स को पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई है. वह दस रन बनाकर शमी की गेंद पर बोल्‍ड हुए. उनके आउट होने के बाद मोईन अली भी ज्यादा देर पिच नही टिक सके और सिर्फ 20 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रूट और कुक ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दिन का खेल खत्म होने के समय 114 रन बना लिए थे.  

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने 

  • नंबर 6 पर डेब्यू करते हुए विहारी ने 56 रन की पारी खेली. इस नंबर पर खेलते हुए ये 5वां सबसे बड़ा स्कोर है. इस पर टॉप पर रोहित है. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 177 रन की पारी खेली  थी.
  • सलामी बल्लेबाज़ के रूप में जेनिंग्स के नाम सबसे ख़राब औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने घरेलू मैदान पर बस 17.71 रन से बनाए हैं.
  • पंत ने अभी तक ओवल टेस्ट मैच में 31 रन बाई के रूप में दिए हैं. जिसके बाद वो भारत की तरफ से दूसरे ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं,जिन्होंने इतने ज्यादा रन बाई के रूप में दिए हैं. पहले नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं.
  • कुक दुनिया के चौथे बल्लेबाज़ बन गए है. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 100 से ज्यादा रन बनाए थे और आखिरी मैच में उसी विरोधी टीम के खिलाफ 100 से ज्यादा रन बनाए हैं.
  • हनुमा भारत की तरफ से 26वें बल्लेबाज़ बन गए है. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 50 रन बनाए है. हाल मे ही हार्दिक पंड्या ने श्रीलंका के खिलाफ भी ये कारनामा किया था.
  • इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाने वाले हनुमा विहारी दुनिया के चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और रुसी मोदी ने किया हैं.

The post ENG vs IND: STATS: हनुमा विहारी ने अर्धशतक लगाते ही लगाईं रिकार्ड्स की झड़ी, ऋषभ पन्त के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.