Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND TEST- जेम्स एंडरसन ने कहा पूरा इंग्लैंड कर रहा था इस भारतीय खिलाड़ी के एलबीडब्ल्यू होने की कामना

इंग्लैंड में खेली जा रही इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेजबान इंग्लैंड ने जीत लिया है। साउथैंपटन में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 60 रन से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लिश टीम ने भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया था जिस पर पूरी भारतीय टीम 184 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

Southampton Test: India lose by 60 runs, England lead 3-1

जेम्स एंडरसन के दम पर इंग्लैंड ने दिए भारत को शुरुआती झटके

चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह कुछ ही देर में इंग्लैंड की दूसरी पारी में बचे दो खिलाड़ी जल्द ही बने और मेजबान टीम 271 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड को जबरदस्त शुरूआत दिलाते हुए भारतीय टीम के शुरुआती झटके दिए।

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की साझेदारी ने किया था भारत का पलड़ा भारी

लेकिन इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए शानदार 101 रन जोड़कर भारत को मैच में वापस ला दिया। जब तक विराट कोहली क्रीज पर थे इंग्लैंड के लिए जीत बहुत मुश्किल नजर आ रही थी। इसी कारण से विराट कोहली की बल्लेबाजी के दौरान जेम्स एंडरसन ने अपनी भावनाओं को बताया।

जेम्स एंडरसन ने माना विराट के आउट होने की कर रहा था प्रार्थना

इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि मैं कुछ अलग होने की प्राथना कर रहा था। मोइन अली ने बहुत शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने जिस तरह का दबाव बनाया था वो बहुत ज्यादा और अच्छा था। इससे हमारे काम को आसान बना दिया। हम कुछ हाफ चांसेज(कोहली को लेकर) पर प्रार्थना कर रहे थे कि कुछ एलबीडबल्यू की वजह से हमारे लिए रास्ते खुल जाए।

विराट कोहली हैं इस समय के सबसे अच्छे बल्लेबाज

जेम्स एंडरसन ने आगे विराट कोहली और अपने बीच की इस सीरीज में प्रतिस्पर्धा को लेकर कहा कि मुझे इससे अच्छा लगा।( विराट कोहली के साथ बैटल पर) वो(कोहली) इस समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं वो दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। हमने इस सीरीज में कुछ बार उनको नीचे रखा लेकिन आपको उन्हें श्रेय देना होगा। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी।(इंग्लैंड के फील्डरों के द्वारा कैच छोड़ने की) अगर अश्विन कुछ दूर और ले जाते तो हमारी चिंता बढ़ जाती। तो हमें आधे मौको को भुनाना होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND TEST- जेम्स एंडरसन ने कहा पूरा इंग्लैंड कर रहा था इस भारतीय खिलाड़ी के एलबीडब्ल्यू होने की कामना appeared first on SportzWiki Hindi.