Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND TEST- छक्के के साथ अपना शतक पूरा करते ही ऋषभ पन्त ने बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली, सचिन रह गये पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज 20 साल के ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरा बहुत ही यादगार रहा। ऋषभ पंत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज कई अच्छी तो कुछ बुरी यादें लेकर भी आयी। इसी तरह से ऋषभ पंत के लिए एक तरह से इंग्लैंड का दौरा रिकॉर्ड से भरपूर रहा।

ऋषभ पंत के लिए इंग्लैंड दौरा रहा यादगार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला गया। इस मैच में दिनेश कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया। इसके बाद तो इस युवा खिलाड़ी ने विकेट के पीछे हो या बल्लेबाजी दोनों में ही अपने नाम कुछ अच्छे तो कुछ खराब रिकॉर्ड बनाए।

अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया छक्के के साथ

दिल्ली के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसी तरह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में एक एक बड़े यादगार रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। ऋषभ पंत ने द ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच के अंतिम दिन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। शतक तो हर कोई बनाता है लेकिन पंत ने अपना पहला शतक अपने ही अंदाज में छक्के के साथ पूरा किया।

छक्के से पहला टेस्ट शतक बनाने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज

अपने करियर का तीसरा टेस्ट खेल रहे इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना पहला शतक छक्के से पूरा किया और ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अपने टेस्ट करियर का पहला शतक छक्के से पूरा करने वाले खिलाड़ियों में कपिल देव(1978-79 वर्सेज वेस्टइंडीज), इरफान पठान ( 2007-08 वर्सेज पाकिस्तान) और हरभजन सिंह( 2010-11 वर्सेज न्यूजीलैंड)   शामिल हैं। और अब इस लिस्ट में ऋषभ पंत ने भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

कुछ अच्छे तो कुछ खराब रिकॉर्ड पंत ने इस दौरे पर किए अपने नाम

आपको बता दें कि इस इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया और तीन टेस्ट मैच खेले। इस दौरान पंत ने अपने करियर का पहला स्कोरिंग शॉट छक्के से पूरा किया था जो एक भारतीय रिकॉर्ड रहा उसके अलावा पहले ही मैच में विकेट के पीछे 5 कैच लेकर भी रिकॉर्ड बनाया। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा जहां वो 29 गेंद का सामना करके भी खाता नहीं खोल पाए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND TEST- छक्के के साथ अपना शतक पूरा करते ही ऋषभ पन्त ने बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली, सचिन रह गये पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.