Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND TEST- इस खिलाड़ी को टीम में शामिल न करके कोहली को हो रहा हैं विराट पछतावा

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बुलंद हौंसलों के साथ उतरी। भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें थी कि वो इस बार कोहली जैसे कभी हार ना मानने वाले कप्तान के साथ खेलकर इंग्लैंड में कुछ नया करेगी। कप्तान विराट कोहली तो पहले इस टेस्ट सीरीज के पहले चार टेस्ट मैचों में जमकर लड़े, लेकिन टीम का साथ नहीं मिला और टीम अब 1-3 से पीछे खड़ी है।

रविन्द्र जडेजा ने आते ही टीम मैनेजमेंट को दिया जवाब

भारतीय टीम की हार में कहीं ना कहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली की भी गलती है। इस मैच के शुरूआती चार टेस्ट मैचों में अपने सबसे बड़े ट्रंप कार्ड रविन्द्र जडेजा को मौका नहीं दिया। और रविन्द्र जडेजा ने पांचवें टेस्ट मैच में मौका मिलते ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले ही दिन जडेजा की शानदार गेंदबाजी

रविन्द्र जडेजा को शुक्रवार से द ओवल में शुरू हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में रविचन्द्रन अश्विन के स्थान पर मौका दिया गया। जडेजा ने इस टेस्ट मैच के पहले दिन जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 24 ओवर में केवल 57 रन देकर 2 बड़े और अहम विकेट हासिल किए। यानि जड्डू ने मैदान में उतरते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।

अश्विन चारों टेस्ट में फॉर्म और फिटनेस से करते रहे संघर्ष

तो वहीं दूसरी ओर अब तक विराट कोहली के भरोसेमंद आर अश्विन ने चारों टेस्ट मैच खेले, लेकिन अश्विन अपने रूतबे के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। आर अश्विन ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट के अलावा तीनों की मैचों में निराश किया।

अश्विन इसके बाद तीन टेस्ट मैचों में 4 विकेट ही निकाल सके। यानि कुल 11 विकेट ही ले पाए। इन 11 विकेट को हासिल करने में अश्विन को कुल 139.4 ओवर लग गए।

विराट कोहली को रविन्द्र जडेजा को पहले नहीं खिलाने का अफसोस

तो वहीं आर अश्विन के साथी स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा को पहले चार टेस्ट मैच में तो मौका नहीं मिला लेकिन पांचवें टेस्ट में मौका मिलते ही उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करके अपना प्रभाव दिखाया। उनकी गेंदबाजी देख कप्तान विराट कोहली को वास्तव में ये पछतावा हो रहा होगा कि काश अश्विन की जगह जडेजा को खिलाया होता तो वो टीम को फायदा पहुंचा सकते थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND TEST- इस खिलाड़ी को टीम में शामिल न करके कोहली को हो रहा हैं विराट पछतावा appeared first on SportzWiki Hindi.