भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खेला गया. इस दौरान एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट का ड्रामा देखने को मिला. जहाँ इंग्लैंड ने मोईन अली के शानदार गेंदबाज़ी की दम पर वापसी करने की कोशिश की. वहीं दूसरी तरफ भारत ने पुजारा की पारी की दम पर मैच में वापसी करने की कोशिश की.
पुजारा ने खेली मैराथन पारी

इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने पांच और ब्रॉड ने तीन विकेट लिए. जबकि एक-एक सफलता सैम करन और बेन स्टोक्स को मिली. भारत के पास 27 रन की लीड है. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार ओवर में छह रन बना लिए हैं. एलिस्टर कुक दो रन तो कीटन जेनिंग्स चार रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का होने वाला है.
जानिए आज कौन से रिकॉर्ड बने:

- विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट में अपने 6 हज़ार रन पूरे कर लिए. इस दौरान वो भारत की तरफ से दूसरे सबसे जल्दी छ हज़ार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए है.
- सबसे ज्यादा गेंद खेल कर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड पन्त ने अपने नाम कर लिया है.पन्त ने आज 29 गेंदों खेलने के बाद डक पर आउट हो गए.
- पुजारा ने आज अपनी 15वां शतक पूरा किया. ये इंग्लैंड के खिलाफ उनका पांचवा शतक है और एशिया के बाहर उनका ये पांचवा शतक है.
- अश्विन आज भारत की तरफ से दूसरी पारी में पहला ओवर करने वाले चौथे गेंदबाज़ बन गए है और ये कारनामा सिर्फ पांच बार हुआ है.
- 51 साल में ये दूसरी बार हुआ है कि जब दूसरी पारी में एक स्पिनर ने शुरुआत की है. अश्विन से पहले श्रीलंका के महान स्पिनर रंगाना हैराथ ने भी ये कारनामा किया है.
The post ENG vs IND: रविचन्द्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने ऋषभ पन्त appeared first on SportzWiki Hindi.