Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ट्वीटर रिएक्शन: लंच ब्रेक तक लड़खड़ाई टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर ऐसे चुटकी ले रहे फैंस

टीम इंडिया

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को टीम इंडिया को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दूसरी पारी में भी अच्छी नहीं रही. चौथे दिन का लंच ब्रेक ले लिया गया है.

इस समय भारत का स्‍कोर 20 ओवर में 46/3 है. विराट कोहली 10 रन तो रहाणे 13 रन पर नाबाद हैं. जबकि जीत के लिए 199 रन की जरूरत है. हालात देख भारत की इस मैच में वापसी मुश्किल ही लग रही है.

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. धवन को एंडरसन ने पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने 17 रन बनाकर बेन स्टोक्स को कैच थमा दिया. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल तो खाता भी नहीं खोल पाए. वह शून्य पर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बन गए।

राहुल को इससे पहले भी ब्रॉड ने ही आउट किया था. फिर भारतीय फैंस की उम्मीदें पहली पारी में शानदार प्रर्दशन करने वाले पुजारा पर जा टिकी लेकिन इस बार इन्होंने भी निराश किया. पहली पारी में नाबाद 132 रन की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए. भारत को पुजारा से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे.

अब भारतीय फैंस की उम्मीदें टीम के कप्तान विराट पर टिकी हैं. टीम इंडिया के अब तक के प्रर्दशन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी.

The post ENG vs IND: ट्वीटर रिएक्शन: लंच ब्रेक तक लड़खड़ाई टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर ऐसे चुटकी ले रहे फैंस appeared first on SportzWiki Hindi.