इंग्लैंड के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने सोमवार को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की आखिरी पारी खेली. इस पारी में कुक ने 147 रन बनाए. इस यादगार शतकीय पारी के बाद लुक ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को धन्यवाद दिया है.
इस वजह से दिया धन्यवाद

एलिस्टर कुक जब पांचवे टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में 96 रन बनाकर खेल रहे थे, तब जसप्रीत बुमराह की वजह से उनका शतक आसानी से पूरा हो गया था. गेंदबाजी कर रहे रविन्द्र जडेजा की गेंद पर कुक ने एक शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़े.
गेंद को पकड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह ने काफी तेज थ्रो किया, जिसे जडेजा पकड़ नहीं सके और गेंद बाउंड्री पर चली गयी. इस तरह कुक ने अपना शतक पूरा किया.
अपनी उस शतकीय पारी के बाद दिन का खेल ख़त्म होने पर कुक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बुमराह को धन्यवाद देते हुए कहा
”मुझे याद है कि कट करके मैं 97 रन पर पहुंचा और मुझे तीन रन और चाहिए थे. तभी बुमराह ने थ्रो किया. यह एक तेज थ्रो था. जैसे ही मैंने देखा कि जडेजा इसके आसपास नहीं है, मैं समझ गया कि गेंद बाउंड्री से पहले नहीं रुकेगी.”

कुक ने कहा
”ओवर थ्रो ने मुझे काफी परेशानी से बचा लिया. उसने (बुमराह) इस सीरीज के दौरान मुझे काफी परेशान किया. मैं उसे वह लम्हा देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”
कुक इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि विश्व के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं.
वहीं बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज हैं. कुक ने 161 मैचों में 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 5 दोहरे शतक व 57 अर्द्धशतक लगाए हैं. कुक अपने करियर के पहले और अंतिम टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज भी बने हैं.
The post ENG vs IND: अपनी आखिरी पारी खेलने के बाद एलिस्टर कुक ने जसप्रीत बुमराह को दिया धन्यवाद, जाने वजह appeared first on SportzWiki Hindi.