Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ऋषभ पन्त ने अपनी पहली ही टेस्ट सिरीज में महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

rishabh pant

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 118 रनों से हार मिली. इस मैच की आखिरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि यह दोनों बल्लेबाज टीम को मैच में जीत दिला देंगे. हालांकि जीत तो नहीं मिल सकेगी. पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के दो रिकॉर्ड तोड़ दिए.

चौथी पारी में सवसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे पंत ने ओवल टेस्ट की चौथी पारी में 114 रन बनाए. यह रन पंत ने 146 गेंदों पर बनाए. जिसमें उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान जब पंत ने 76 रनों के स्कोर को पार किया तो वह चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए.

पंत से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था. धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में 76 रनों का स्कोर बनाया था और वह मैच की आखिरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे. जिस रिकॉर्ड को अब पंत ने अपने नाम किया.

इंग्लैंड में किसी भी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर 

ऋषभ पंत ने जब 92 रनों के स्कोर को पार किया तो वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड भी धोनी के नाम था. धोनी ने 2007 में ओवल टेस्ट के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था जब उन्होंने 92 रनों की पारी खेली थी.

rishabh pant

इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज के तीसरे मैच में पंत ने डेब्यू किया था. टेस्ट क्रिकेट में रनों की शुरुआत पंत ने सिक्स लगाकर की थी. जबकि अपना पहला शतक भी उन्होंने शतक लगाकर ही पूरा किया. ऐसा करने वाले भी वह चौथे बल्लेबाज बने. इससे पहले ये कारनामा कपिल देव, इरफ़ान पठान और हरभजन सिंह के नाम था.

 

The post ENG vs IND: ऋषभ पन्त ने अपनी पहली ही टेस्ट सिरीज में महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त appeared first on SportzWiki Hindi.