इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओवल में 5 टेस्ट मैचों के सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-3 से सीरीज हार चुकी है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम की हार में इसका काफी बड़ा योगदान रहा है। सीरीज के तीन मैच होने के बाद दोबारा भारतीय टीम का चयन हुआ था। जिसके बाद पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया था।
हनुमा विहारी कर रहे हैं डेब्यू
आज में मैच में भारतीय टीम की तरफ से युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। 24 वर्षीय विहारी को कप्तान विराट कोहली ने उनकी टेस्ट कैप दी। इसके बारे में बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किसकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
Proud moment for Hanuma Vihari as he becomes the 292nd player to represent #TeamIndia in Tests.#ENGvIND pic.twitter.com/M5qh0Y54E0
— BCCI (@BCCI) September 7, 2018
292वें भारतीय टेस्ट क्रिकेट होंगे विहारी

आंध्र प्रदेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 292वें खिलाड़ी होंग। इससे पहले इसी सीरीज के तीसरे मैच में ऋषभ पंत ने भी भारत के लिए डेब्यू किया था। वहीं पिछले मैच के बाद ही कयास लगाये जा रहे थे कि पृथ्वी शॉ भी डेब्यू कर सकते हैं। हालाँकि, इसके बारे कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसका मतलब साफ है कि उन्हें कभी इंतजार करना पड़ेगा।
शानदार रहा है विहारी का प्रथम श्रेणी करियर
हनुमा विहारी का प्रथम श्रेणी करियर शानदार रहा है। वर्तमान समय में उनका बल्लेबाजी औसत दुनिया के सभी श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। 63 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 5,142 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका औसत 59.79 का रहा है। इसमें उनके बल्ले से 15 शतक और 24 अर्धशतक भी निकले हैं। अब उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय टीम के लिए भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।
The post ENG vs IND: उम्मीदों से परे डेब्यू करने के साथ ही हनुमा विहारी ने बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.