Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह ने बताया पहले दिन शानदार गेंदबाजी के बाद दूसरे दिन क्यों लड़खड़ाई टीम इंडिया

बुमराह

भारत और इंग्लैंड के बीच कैनिंगटन ओवल में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो जाने तक इंग्लैंड एक मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाये है. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट 174 रन पर ही गंवा दिए है.

अतिरिक्त गेंदबाज होने से मिलता है आराम

मैच के बाद अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा,

 “जब आपके पास एक अतिरिक्त गेंदबाज होता है, तो वह अन्य गेंदबाजो को गेंदबाजी के दौरान कुछ आराम देता है. जब आप चार गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करते हैं, तो आपकों जल्दी-जल्दी से गेंदबाजी करनी पड़ती है.

हमने कल भी और आज भी बहुत ज्यादा गेंदबाजी की है, क्योंकि हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज नहीं था. एक अतिरिक्त गेंदबाज होने से आपको और आराम मिलता है.”

पुछल्ले बल्लेबाजों को एक यूनिट के तौर पर नहीं कर पाये अच्छी गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने आगे इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को लेकर कहा,

“मुझे लगता है, कि हमने पहले दिन बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी, क्योंकि हमने पहले दिन सिर्फ 198 रन दिए थे और 7 विकेट हासिल किये थे. 

इंग्लैंड ने अगर मैच में वापसी की है, तो वह अपने पुछल्ले बल्लेबाजों की वजह से की है. हम उनके पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर उतने अच्छे से गेंदबाजी नहीं कर पाये.”

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,

“हमने उनके पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसके लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया था. हमने आज इसे निष्पादित करने की कोशिश तो की, लेकिन यह सही तरीके से काम नहीं किया.

जोस बटकर ने आज बहुत अच्छी तरह से बल्लेबाजी की है. जब आप पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते है, तो आपके पास हारने के लिए बहुत कुछ नहीं होता है और आप बहुत आजादी के साथ खेल सकते हैं और शायद ऐसा ही कुछ बटलर ने भी किया. 

इस सीरीज में हमारे पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी ऐसा किया है. हमने पहले टेस्ट मैच में देखा है जब विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी बल्लेबाजी की थी और टीम के लिए काफी रन बनाये थे. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अगर रन बनते है, तो यह टीम के लिए एक बोनस की तरह होता है.”

The post ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह ने बताया पहले दिन शानदार गेंदबाजी के बाद दूसरे दिन क्यों लड़खड़ाई टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.