भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज वर्तमान में खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 3-1 से आगे है, इस टेस्ट सीरीज ला पांचवा टेस्ट मैच 7 सितंबर से 11 सितंबर के बीच कैनिंगटन ओवल में खेला जाना है. सीरीज के इस अंतिम टेस्ट मैच से पहले एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.
कुक ने लिया संन्यास

इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर दिया है. भारत के खिलाफ होने वाले पांचवे टेस्ट मैच एलिस्टर कुक के क्रिकेट करियर का अंतिम टेस्ट मैच होगा.
शानदार रहा है कुक का क्रिकेट करियर

बता दें, कि एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए कुल 160 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 44.88 की शानदार औसत से 12254 रन बनाये हुए है. एलिस्टर कुक ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 32 शतक व 56 अर्धशतक भी लगाये हुए हो.
एलिस्टर कुक ने अपने वनडे क्रिकेट करियर के कुल 92 वनडे मैच खेले. जिसमे उन्होंने 36.40 की औसत से 3204 रन बनाये. उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 5 शतक व 19 अर्धशतक लगाये. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 4 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 15.25 की औसत से 61 रन बनाये हुए है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लूँगा संन्यास

कुक ने संन्यास लेते हुए अपने एक बयान में कहा, “लास्ट के पिछले कुछ महीनों से मैं संन्यास को लेकर सोच रहा था और मैं डिसाइड कर लिया है, कि मैं भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दूंगा.
यह मेरे लिए एक निराशाजनक दिन है, लेकिन मेरे चेहरें पर मुस्कान लाने के लिए मेरे पास मेरा पिछला शानदार क्रिकेट करियर है. जहां मैंने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की.”
The post ENG vs IND: एलिस्टर कुक ने किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.