Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड की दूसरी पारी देखने के बाद शेन वार्न ने बताया कौन बन सकता हैं विजेता

साउथहैम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को शेन वार्न ने बेहद संतुलित मैच बताया है. मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 260 रन बनाकर 230 रनों की बढ़त बना ली है.

मैच के पहले दिन टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे. जिसमें सैम करन ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली. 40 रन बनाने वाले मोईन अली को सैम करन का अच्छा साथ मिला. जिसके दमपर ही इंग्लैंड एक पर्याप्त स्कोर तक पहुंच सकी.

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम 273 रनों पर ऑल आउट हुई. शिखर धवन और केएल राहुल एक अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वहीं चेतेश्वर पुजारा एक छोर पर डटे रहे. पुजारा आउट नहीं हुए और 136 रन बनाकर नाबाद रहे. पुजारा के बल्ले से शतक काफी लंबे समय बाद आया.

शेन वार्न ने मैच को बताया संतुलित

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने साउथहैम्पटन में खेले जा रहे मैच को बेहद संतुलित बताया. साथ ही वार्न का कहना है कि अगर भारत को 275 से ज्यादा का टारगेट मिलता है तो उसके लिए मुस्किल होगी.

वार्न ने कहा ”साउथहैम्पटन मैच काफी संतुलित है. 275 से ज्यादा को चेस करना भारत के लिए मुश्किल होगा. वहीं अश्विन के लिए मुझे लगता है कि वह उम्मीदों से लड़ रहे हैं जो उन पर थीं क्योंकि पिच उनके अनुकूल है”

इंग्लैंड टीम सीरीज में 2-1 से सीरीज में आगे है. अगर भारत इस मैच में जीत दर्ज करता है तो अगला और अंतिम ओवल में होना वाला मैच निर्णायक साबित हो सकता है.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड की दूसरी पारी देखने के बाद शेन वार्न ने बताया कौन बन सकता हैं विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.