Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट ने खेला हार्दिक को आराम देकर माइंड गेम, इस वजह से किया अपने सबसे करीबी खिलाड़ी को बाहर

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच आज शुक्रवार 7 अगस्त से खेला जाना है. भारतीय टीम का मैनेजमेंट एशिया कप को ध्यान में रखते हुए पांचवे टेस्ट में एक अहम फैसला लिया है.

एशिया कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को मिला आराम 

आपकों बता दें, कि 15 से 28 सितंबर के बीच युएई में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हिस्सा लेगी.

एशिया कप को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय टीम मैनेजमेंट एक बड़ा फैसला ले लिया  है. दरअसल, टीम मैनेजमेंट भारत-इंग्लैंड सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच से हार्दिक पांड्या को आराम दिया है.

बता दें, कि करीबी सूत्रों के मुताबिक अब एशिया कप को 10 दिन से भी कम का समय शेष है. ऐसे में भारतीय टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को तरोताजा रखने के लिए आराम दिया गया है.

एशिया कप में हार्दिक टीम के अहम खिलाड़ी 

बता दें, कि एशिया कप में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं होंगे. उनकी जगह टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है. विराट कोहली के टीम में ना होने से कही ना कही टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

एशिया कप में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे अहम खिलाडियों में से एक होंगे और उन पर भारतीय टीम को खिताबी जीत दिलाने का काफी दारमोदार होगा.

हालाँकि, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में हार्दिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये है, लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है.

हार्दिक पांड्या तीनों विभाग में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है. वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए अच्छा योगदान देते है.

The post ENG vs IND: विराट ने खेला हार्दिक को आराम देकर माइंड गेम, इस वजह से किया अपने सबसे करीबी खिलाड़ी को बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.