Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND- इंग्लैंड के सीरीज हारने के बाद शास्त्री को हटा इस दिग्गज को कोच बनाने की उठी मांग

आखिरी बार जब टीम के मुख्य कोच का चयन किया गया तो एक जबरदस्त सुर्खियों का माहौल था।भारतीय क्रिकेट इतिहास में  ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चुनाव करना चर्चा का सबसे बड़ा केन्द्र था। क्योंकि उस दौरान हर कोई अनिल कुंबले को कोच के रूप में चाहता था, लेकिन आखिर में रवि शास्त्री के नाम पर मुख्य कोच की मुहर लगी।

रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में भारत को मिली लगातार दूसरी सीरीज हार

रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच के रूप में पिछले साल 11 जुलाई को नियुक्त किए गए। उनकी नियुक्ति का एक साल से भी ज्यादा समय हो गया। लेकिन भारतीय टीम को वो कामयाबी नहीं मिली है जो अनिल कुंबले की कोचिंग में भारतीय टीम ने हासिल की थी।

रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम टीम की इंग्लैंड के खिलाफ जो सीरीज हार हुई है वो लगातार दूसरी सीरीज हार है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भी टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय फैंस ने उठाए रवि शास्त्री पर सवाल

भारत को दो लगातार विदेशी दौरे पर तो हार मिली है और इसके अलावा भारतीय टीम ने रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में जो सफलता हासिल की वो भारत और एशिया में ही मिली है। साथ ही रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट फैन किसी तानाशाह से कम नहीं समझते हैं जो टीम कॉम्बिनेशन में अपनी ही चलाते हैं।

रवि शास्त्री के स्थान पर मुख्य कोच के पद पर फिर से अनिल कुंबले को लाने की मांग

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साउथैंपटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की हार के बाद भारतय क्रिकेट फैंस टीम से ज्यादा तो कोच रवि शास्त्री पर भड़क गए हैं। फैंस ने ट्वीटर पर ये मांग कर दी है कि किसी तरह से रवि शास्त्री को मुख्य कोच के पद से बाहर कर फिर से ये जिम्मेदारी अनिल कुंबले को दी जाए।

ट्वीटर पर जमकर उठी रवि शास्त्री को हटाने की मांग

ट्वीटर पर फैंस ने रवि शास्त्री की छुट्टी करने को लेकर जबरदस्त मुहिम छेड़ दी है। जिसमें शास्त्री के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस रवि शास्त्री को उनकी खुद की फिटनेस को लेकर भी टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प है कि ट्वीटर पर रवि शास्त्री की जगह अनिल कुंबले को मुख्य कोच पर लाने की मुहिम कहां तक पहुंचती है?

देखिए ट्वीटर प्रतिक्रिया

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND- इंग्लैंड के सीरीज हारने के बाद शास्त्री को हटा इस दिग्गज को कोच बनाने की उठी मांग appeared first on SportzWiki Hindi.