Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ऋषभ पंत के शतक से ओवल टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत, अंत तक टिके दोनों तो जीत पक्की

इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाज अच्छा खेल दिखा रहे हैं। मैच के अंतिम दिन 464 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम ने चाय तक 5 विकेट पर 298 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए जहाँ 166 रनों की जरूरत है वहीं इंग्लैंड को विकेटों की जरूरत है। भारत के लिए राहुल 142 और ऋषभ पंत 102 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।

लंच के बाद दिखाया अच्छा खेल

लंच के शतक बना चुके केएल राहुल और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेट बचाने के साथ ही रन भी बनाते रहे। लंच के बाद पहले घंटे में दोनों ही बल्लेबाजो ने करीब 4.5 की औसत से रन बनाये। इसी दोनों ही बल्लेबाजी ने इसी बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी की। इस साझेदारी के दोनों ही बल्लेबाजी ने सिर्फ 109 गेंद खेले।

ऋषभ पंत ने ठोका शतक 

इसी सीरीज के तीसरे मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत पहले 2 मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाये थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। मैच के पांचवें दिन जहाँ गेंदबाजों के लिए पिच में मदद थी वहां पंत ने शानदार शतक बनाया।

तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर पंत ने 77 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 117 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा किया।  इससे साफ हो जाता है कि उन्होंने संयम से बल्लेबाजी की।

अंतिम सत्र काफी महत्वपूर्ण 

दोनों ही टीमों के लिए दिन का अंतिम सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों ही युवा बल्लेबाजों की शानदार खेल की वजह से भारतीय टीम की उम्मीद जगी है। अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो भारतीय टीम मैच बचाने से सफल हो सकती है। इसके बाद रविन्द्र जडेजा है जो अच्छी बल्लेबाजी कर दकते हैं।

The post ENG vs IND: ऋषभ पंत के शतक से ओवल टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत, अंत तक टिके दोनों तो जीत पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.