Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND- पृथ्वी शॉ को नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज को पांचवे टेस्ट में ओपनिंग करते देखना चाहते है सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले चार टेस्ट मैचों में भारत की टॉप ऑर्डर यानि खासकर सलामी बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में मुरली विजय को अजमाया लेकिन वो नाकाम रहे। जिसके बाद उन्हें बाहर कर धवन-राहुल की जोड़ी को भी परखा लेकिन वो भी खरे नहीं उतर सके।

 

भारतीय टीम की फ्लॉप होती सलामी जोड़ी

लिहाजा भारतीय टीम की इस टेस्ट सीरीज की हार में एक बहुत बड़ी बात सलामी बल्लेबाजों के द्वारा टीम को अच्छी शुरूआत नहीं देना है। मुरली विजय-शिखर धवन, मुरली विजय- केएल राहुल और शिखर धवन- केएल राहुल के फ्लॉप होने के बाद अब टीम मैनेजमेंट पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए 19 साल के पृथ्वी शॉ पर दांव खेलने की फिराक में हैं।

सहवाग हैं पृथ्वी से पहले रोहित को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देने के पक्ष में

भले ही पूरी संभावना है कि आखिरी टेस्ट मैच में केएल राहुल के स्थान पर 19 साल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डेब्यू का मौका मिल सकता है लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इसके पक्ष में नहीं हैं और वो चाहते हैं कि लिमिटेड ओवर के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा को पृथ्वी से पहले टेस्ट में मौका देना चाहिए और पृथ्वी को कुछ इंतजार कराना चाहिए।

रोहित शर्मा और शिखर धवन हो सकते हैं टेस्ट का अच्छा विकल्प

इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि “भारत के सभी तीनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली को ये पता लगाने की जरूरत है कि एक आदर्श जोड़ी जो तीनों ही प्रारूपों में भारत के लिए ओपनिंग कर सकती है। रोहित शर्मा और शिखर धवन एक अच्छा विकल्प हैं, लेकिन इसके लिए भारत को टेस्ट में शुरुआती स्लॉट में रोहित शर्मा के साथ खेलना होगा।”

मुरली विजय और शिखर धवन से थी उम्मीद

भारत की सलामी जोड़ी के नाकाम होने पर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि “हमे मुरली विजय और शिखर धवन के रूप में एकदम सही ओपनिंग संयोजन मिला था लेकिन वो काम नहीं कर सके। केएल राहुत अंदर आते हैं और जब विफल होते हैं बाहर हो जाते हैं।”

टेस्ट में नहीं बदलनी चाहिए आपकी नेचुरल तकनीक

रोहित शर्मा को ओपनिंग कराने के लेकर सहवाग ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि “जब सीमित ओवर के फॉर्मेट के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो आपको अपनी तकनीक बदलनी होती है। लेकिन मेरा मानना है कि आपको अपना नेचुरल खेल खेलना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस फॉर्मेट के बल्लेबाज हैं। आपको तो सिर्फ सही मानसिकता की जरूरत है। ना कि अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने की तकनीक।”

पृथ्वी को अभी कराएं थोड़ा इंतजार

पृथ्वी को पांचवें टेस्ट में मौका देने की बात पर वीरू ने कहा कि “पृथ्वी शॉ को पांचवें टेस्ट में मौका मिल सकता है। लेकिन मुझे विश्वास है कि रोहित इस युवा खिलाड़ी से पहले एक मौके का हकदार है। भारत पहले रोहित को अजमा सकता है और फिर वो नाकाम रहे तो पृथ्वी को बुलाएं। तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में शॉ को टीम में रख सकते हैं इस तरह से उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ कुछ सीखने को मिलेगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND- पृथ्वी शॉ को नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज को पांचवे टेस्ट में ओपनिंग करते देखना चाहते है सहवाग appeared first on SportzWiki Hindi.