Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: गौतम गंभीर ने बताया आखिर क्यों फिसल रहा भारत के हाथ से पांचवा टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवे टेस्ट मैच को लेकर टाइम्स ऑफ़ इंडिया को गौतम गंभीर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.

बल्लेबाजों को अपने स्टार्ट को करना चाहिए था बड़े स्कोर में तब्दील 

गौतम गंभीर ने पांचवे टेस्ट को लेकर कहा,

“दूसरे दिन जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार बल्लेबाजी की, खासतौर से जोस बटलर. उन्होंने इंग्लैंड के स्कोर को 300 के पार पहुँचाने में काफी मदद की है. 

एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई है, लेकिन मुझे लगता है, कि विकेट बल्लेबाजी के लिए ठीक था. इस विकेट पर गेंद उतना ज्यादा भी स्विंग नहीं कर रहा था.

विराट कोहली, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा को अच्छी शुरूआत तो मिली, लेकिन वह अपने स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाये. जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर और एलिस्टर कुक ने अपने स्टार्ट को बड़े स्कोरों में तब्दील किया. मुझे लगता है, कि यह दोनों टीमों के बीच एक बहुत बड़ा फर्क रहा है.

हमें इंग्लैंड के गेंदबाजो की भी तारीफ करनी होगी. खासतौर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की, मुझे लगता है, कि अब भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट मैच को बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती होगी. भारत के लिए इस मैच को जीतना भी अब काफी मुश्किल लग रहा है.” 

इंग्लैंड ड्राइविंग सीट पर

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा,

“मैच के तीसरे दिन अब हमारे पास जडेजा और विहारी की अंतिम जोड़ी बची है, जो टीम के लिए रन बना सकती है. वह दोनों भी ज्यादा से ज्यादा रन की साझेदारी करने की कोशिश करेंगे. अगर वह दोनों 50 से ज्यादा की साझेदारी करते है, तो यह टीम के लिए काफी अच्छा होगा. हालाँकि, भारत अभी भी 158 रन पीछे है जो एक बड़ा फासला है. 

मुझे लगता है, कि इंग्लैंड ड्राइविंग सीट पर है, लेकिन आज भारत को भी जितने ज्यादा रन हो सके उतने बोर्ड पर लगाने चाहिए और इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर के करीब जाना चाहिए.

हालाँकि, यह काफी मुश्किल लगता है, क्योंकि इंग्लैंड के गेंदबाज भारत को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे, भारत के लिए काम बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव हो सकता है.”

गेंदबाजो पर थकान हावी 

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा,

“शायद भारत को एक गेंदबाज की कमी खली है, क्योंकी यह एक लम्बी सीरीज थी, इसलिए पांचवे टेस्ट तक गेंदबाजों को थकान होना संभव है. वही गेंदबाजो ने पिछले मैचों में भी खेला है जो इस मैच में भी खेल रहे है, इसलिए कही ना कही उनकी वही स्पीड और वही आक्रमकता में जरुर कमी आएगी. 

हालाँकि, जो भी हो अब इंग्लैंड एक अच्छी स्थिति में नजर आ रहा है और अब भारत के लिए काम बहुत मुश्किल हो गया है. लेकिन मुझे उम्मीद है, कि अगर तीसरे दिन भारत दो सेशन अच्छा खेले तो शायद मैच में वापसी कर सकता है.”

The post ENG vs IND: गौतम गंभीर ने बताया आखिर क्यों फिसल रहा भारत के हाथ से पांचवा टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.