भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले गये चौथे टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने 60 रन से जीत लिया है. इंग्लैंड की टीम अब सीरीज में 3-1 से आगे निकल गई है.
वैसे इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज को जीत तो लिया है, लेकिन अब पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के सामने अपना सम्मान बचाने की चुनौती होगी.
राहुल, हार्दिक और अश्विन को किया जा सकता है बाहर

बता दें, कि चौथे टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को 7 सितंबर से लंदन के कैनिंगटन ओवल में होने वाले पांचवे व अंतिम टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है.
इन तीनों ही खिलाड़ियों का चौथे टेस्ट मैच में बहुत खराब प्रदर्शन रहा था, इसलिए इन तीनों ही खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट पांचवे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकता है.
बहुत खराब आकंडे रहे चौथे टेस्ट में तीनों के

केएल राहुल जहां चौथे टेस्ट मैच में 19 व 0 रन की पारियां टीम के लिए खेल पाये थे. वहीं हार्दिक पांड्या भी 4 और 0 रन की ही पारियां टीम के लिए खेल पाये. गेंदबाजी में भी वह बेअसर लगे थे.
वहीं ऑफ़ स्पिनर के लिए मददगार पिच पर जहां मोईन अली ने 9 विकेट हासिल किये. वहीं रविचंद्रन अश्विन इस पिच पर पहली पारी में मात्र 2 विकेट व दूसरी पारी में मात्र 1 विकेट हासिल कर पाये. अश्विन बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाये थे. वह 1 और 25 रन की पारियां ही टीम के लिए खेल पाये थे.
पृथ्वी, करुण और जडेजा को मिल सकता है मौका

बता दें, कि 7 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह जहां पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. वहीं हार्दिक पांड्या को बाहर कर टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.
रविचंद्रन अश्विन की जगह रविन्द्र जडेजा को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. जडेजा और करुण भारतीय टीम के साथ पहले टेस्ट मैच से है, लेकिन अबतक उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है. वही पृथ्वी को अंतिम दो टेस्ट मैच में शामिल किया था. अब उन्हें पांचवे टेस्ट मैच में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
The post ENG vs IND: पांचवे टेस्ट में जडेजा, करुण और पृथ्वी को मिलेगा मौका, यह तीन दिग्गज खिलाड़ी होंगे बाहर ! appeared first on SportzWiki Hindi.