Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, तो आकाश चोपड़ा सहित दिग्गजों ने दी बधाई

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांचवे टेस्ट मैच के पांचवे दिन का खेल मंगलवार को कैनिंगटन ओवल में खेला जा रहा हैं. इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन केएल राहुल ने अपने शानदार शतक से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं.

राहुल ने अपने शानदार शतक से जीता दिल 

भारतीय टीम इस मैच में 464 रन के एक विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हैं. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं.

भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक शानदार शतक लगा दिया है. उन्होंने लंच तक 126 गेंदों में 108 रन बना लिए है. वह अपनी पारी में 17 चौके और एक छक्का लगा चुके है. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान कुछ ऐसे मनमोहक शॉट खेले हैं. जिससे उन्होंने दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं.

शतक लगाने के बाद ट्विटर पर छाए राहुल 

The post ENG vs IND: केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, तो आकाश चोपड़ा सहित दिग्गजों ने दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.