इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज और अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने 147 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इसके पहले मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 71 रन बनाये थे। कुक ने अपना डेब्यू मैच भी भारत के खिलाफ ही खेला थे। उस मैच की दोनों पारियों में भी कुक ने शतक और अर्धशतक बनाया था।
हनुमा विहारी ने किया आउट

147 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद एलिस्टर कुक को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने आउट किया। उनका कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पकड़ा। उससे एक गेंद पहले ही विहारी ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को भी आउट किया था। आउट होने से पहले कुक ने 14 शानदार चौके जमाये थे।
भारतीय टीम ने दिया सम्मान

कुक के आउट होते ही पूरा मैदान तालियों की से गूंज गया। सभी दर्शकों ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने भी कुक को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। सभी खिलाड़ियों ने आउट होने के बाद कुक से हाथ मिलकर उनका सम्मान किया। उनके पवेलियन में पहुँचने तक सभी भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार तालियाँ बजाई।
ऐसा रहा कुक का टेस्ट करियर

पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 12472 रन बनाये। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर रहे। इंग्लैंड के लिए उन्होंने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
इसके साथ ही कुक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। कुक के नाम टेस्ट मैचों में 33 शतक दर्ज हैं साथ ही उन्होंने 57 अर्धशतक भी बनाये हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 294 रनों की रही है, जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही बनाया था।
देखिए वीडियो:
WATCH – Cook walks back for 147 in his last Test innings https://t.co/2z0NlmQQjV
— Rishikesh Singh (@rishi_sports) September 10, 2018
The post ENG vs IND: वीडियो: आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सम्मान के साथ एलिस्टर कुक को भेजा पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.