Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: किसने कहा ‘करुण नायर टीम मैनेजमेंट से पूछे आखिर किस गलती की वजह से नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका”

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती चार टेस्ट मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिल पाई थी.

सभी को उम्मीद थी, कि उन्हें सीरिज के पांचवे टेस्ट मैच में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. करुण नायर को पांचवे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर ही रखा गया है.

करुण को नजरंदाज कर हनुमा विहारी को दी है जगह 

बता दें, कि करुण नायर को नजरंदाज कर भारतीय मैनेजमेंट ने हनुमा विहारी को पांचवे टेस्ट में जगह दी है. करुण नायर को पहले टेस्ट से ही इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया था, लेकिन उन्हें पांचो टेस्ट मैच में से एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

वहीं हनुमा विहारी को सीरीज के चौथे-पांचवे टेस्ट मैच के लिए 18 सदस्यी टीम में मौका मिला था. चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में तो उन्हें टीम में मौका नहीं मिला था, लेकिन सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच में उन्हें अपना डेब्यू करने का मौका मिल गया है.

गावस्कर ने नायर को टीम मैनेजमेंट से सवाल पूछने की दी सलाह 

सुनील गावस्कर ने सोनी सिक्स में बतौर एक्सपर्ट अपने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है, करुण नायर को टीम मैनेजमेंट से पूछना चाहिए, कि उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं खिलाया गया.

उन्हें पूरा हक़ है, कि वह टीम मैनेजमेंट से यह सवाल करे, कि आखिर उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में एक भी मैच में शामिल क्यों नहीं किया गया. उन्हें अपने ना खेलने का जवाब जरुर टीम मैनेजमेंट से लेना चाहिए. 

टीम मैनेजमेंट नहीं करता करुण को पसंद 

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “आपने एक अतिरिक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में पहले करुण नायर को टीम में चुना था. लेकिन अब आप उससे पहले उस खिलाड़ी को मौका दे रहे हो, जो करुण नायर के बाद टीम में आया है. इससे प्रतीत होता है, कि करुण नायर सिर्फ चयनकर्ताओं की पसंद है. शायद टीम मैनेजमेंट उन्हें पसंद नहीं करता है.”

The post ENG vs IND: किसने कहा ‘करुण नायर टीम मैनेजमेंट से पूछे आखिर किस गलती की वजह से नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका” appeared first on SportzWiki Hindi.