साउथम्पटन में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 60 रन के अंतर से हरा दिया है. इसी मैच के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की हार के पांच मुख्य कारण बताएंगे.
प्लेइंग इलेवन का चुनाव

भारतीय टीम मैनेजमेंट का इस टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का चुनाव बिलकुल भी सही नहीं था. टीम मैनेजमेंट को पता था, कि ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन फॉर्म में नहीं है, वही अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन इसके बावजूद टीम की प्लेइंग इलेवन में इन तीनों ही खिलाडियों को शामिल किया गया.
धवन और राहुल का दोनों पारियों में फ्लॉप होना

भारतीय टीम का इस मैच में हार का एक बड़ा कारण केएल राहुल और शिखर धवन का दोनों मैचों में बुरी तरह फ्लॉप होना भी रहा है. धवन पहली पारी में 23 रन तो दूसरी पारी में मात्र 17 रन बना पाये. वहीं केएल राहुल पहली पारी में मात्र 19 रन बना पाये थे, तो दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये थे.
पंत और पांड्या का खराब प्रदर्शन

लोअर आर्डर में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या का बल्लेबाज में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. हार्दिक जहां 4 व 0 रन की पारियां टीम के लिए खेल पाये. वही ऋषभ पंत 0 और 18 रन की पारी भारत के लिए इस मैच में खेल पाये. ऋषभ पंत से कैच भी छुटे थे. वहीं हार्दिक गेंदबाजी में बेअसर लगे थे.
विराट पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता

भारतीय टीम की एक सबसे बड़ी परेशानी यह बन चुकी है, कि विराट कोहली पर भारतीय टीम बहुत ज्यादा निर्भर रहती है. विराट के आउट होते ही टीम बिखर जाती है.
विराट कोहली पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता भी भारतीय टीम की हार का कारण बनी है. बाकि खिलाड़ी विराट पर ही ज्यादा निर्भर रहते है. खुद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी नहीं करते है.
अश्विन का दोनों विभागों में फ्लॉप प्रदर्शन

रविचंद्रन अश्विन का दोनों विभागों में फ्लॉप प्रदर्शन भी भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण बना है. वह जहां बल्ले के साथ इस मैच में 1 व 15 रन की ही पारियां खेल पाये.
वहीं गेंदबाजी में भी वह पहली पारी में मात्र 2 व दूसरी पारी में सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर पाये. उन्हें यह 3 विकेट हासिल करने के लिए 52 से भी ज्यादा ओवर लगे.
The post ENG vs IND: इन पांच कारणों से भारतीय टीम को चौथे टेस्ट मैच में करना पड़ा हार का सामना, दूसरा हैं बड़ी समस्या appeared first on SportzWiki Hindi.