Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पहले दिन दूसरे सत्र में छाए रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज, एलिस्टर कुक ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में 5 मेैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। इग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अाज के मैच के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव किए गए। रविचन्द्रन अश्विन की जगह रवीन्द्र जाडेजा को टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही हनुमा विहारी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया।

चाय तक इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। कुक 66 और अली 23 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।

लंच के बाद इंग्लैंड ने दिखाया अच्छा खेल

लंच के बाद इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक और तीसरे क्रम पर बल्ल्लेबजी करने आए मोईन अली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने लंच के बाद लगातार भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाते रहे। कुक ने अपने अंतिम मैच में टेस्ट करियर का 57वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट में भी भारत के खिलाफ 60 और 102* का स्कोर बनाया था।

भारतीय फील्डरों ने टपकाये कैच

लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मौके तो बनाये लेकिन फील्डरों ने उनका साथ नहीं दिया। 4 गेंदों के अंदर ही कुक और अली दोनों को जीवनदान मिल गया। पहले 31वें ओवर की पांचवी गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने गली में कुक का कैच टपका दिया। इसके बाद अगले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने तीसरी स्लिप में मोईन अली का आसान कैच गिरा दिया।  इसके बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विकेट के लिए जूझते रहे गेंदबाज

भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट के लिए जूझते दिखे। पूरे सत्र में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। कप्तान विराट कोहली ने अपने चारों गेंदबाजों को आजमाया लेकिन कोई भी विकेट लेने में सफल नहीं रहा।

कई मौकों पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों को खासा परेशान किया लेकिन दोनों में किसी को सफलता नहीं मिली।

The post ENG vs IND: पहले दिन दूसरे सत्र में छाए रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज, एलिस्टर कुक ने जड़ा अर्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.