भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों बाद ही भारत के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से ड्राप कर दिया गया था.
इसके बाद जब अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान किया, तो इसमें भी मुरली विजय का नाम नहीं था. बता दें, कि मुरली विजय की जगह चयनकर्ताओं ने युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दिया है.
पूरा विश्वास है भारत के लिए खेल वापस खेलूँगा

आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मुरली विजय ने अपने एक बयान में कहा,
“मुझे पूरा विश्वास है, कि मैं भारत के लिए खेल वापस खेलूँगा. मैं इसके लिए काफी सकारात्मक हूं, मुझे रन बनाने के लिए सिर्फ कुछ चीजों को सुलझाना है और इसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूं. फिलहाल मैं चाहता हूं, कि भारत, इंग्लैंड में खेल रही श्रृंखला को जीत सके.”
जब तक मेरे पैर चलेंगे खेलना जारी रखूंगा

बता दें, कि यह कयास लगाये जा रहे है, कि मुरली विजय का बढ़ती उम्र के साथ क्रिकेट करियर खत्म हो गया है. इस बात को लेकर मुरली विजय ने कहा,
“मुझे नहीं लगता यह मेरी उम्र को लेकर हुआ है. वैसे भी यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है. उम्र केवल एक संख्या है. जब तक मेरे पैर क्रीज में चलेंगे और मेरी तकनीक काम करेगी, तब तक मैं खेलना जारी रखूंगा.”
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजो ने मेरे खिलाफ योजना की थी तैयार

मुरली विजय ने अपने बयान में कहा,
“इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने मेरे लिए अपनी गेंदबाजी की योजना बनाई थी, वह मेरे शरीर के करीब गेंदबाजी कर रहे थे. इससे मुझे बहुत अधिक गेंदे खेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब मैं आगे इन सभी चीजों का ध्यान रखूँगा.”
बता दें, कि मुरली विजय ने अपने 59 टेस्ट मैचों के क्रिकेट करियर में 39.33 की शानदार औसत से कुल 3933 रन बनाए हुए है. बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती दो टेस्ट मैचों में वह मात्र 26 रन बना पाये थे. वही साउथ अफ्रीका दौरे में 1, 13, 46, 9, 8, 25 रन की ही पारियां खेल पाये थे.
The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट से भारतीय टीम से बाहर किये गये मुरली विजय ने बताया कब करेंगे सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.