भारत और इग्लैंड के बीच खेला रहा चौथा टेस्ट मैच का आज चौथा दिन खेल खेला गया. आज के मैच में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 271 रन पर आउट हो गई. टीम इंडिया को 245 रन के स्कोर का पीछा करने का मौका मिला. भारत के बलेबाज़ आज वो हासिल नही कर पाए.
बल्लेबाज़ हुए फेल

245 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. टीम सिर्फ 184 रन पर आलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कोहली ने बनाए. कोहली ने 58 रन की पारी खेली. इग्लैंड के लिए मोईन अली ने चार विकेट हासिल किये.
हम वापसी करेंगे

हार के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है, कि इंग्लैंड ने हमे अच्छा लक्ष्य दिया था. उन्होंने तीसरी पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी की. पिच को देखते हुए मुझे नही लगता है कि हमने कुछ ज्यादा गलती की है. जीत के लिए इंग्लैंड हक़दार है. जब भी आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते है, तो आप को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत होती है. हम पर दबाव था. इस टेस्ट मैच में मैंने महसूस किया कि हम सब जीतना कहते है. मैं और जिंक्स (रहाणे) दोनों ही कुछ ख़ास करना चाहते थे,लेकिन एक विकेट के बाद सब बदल गया. यही टेस्ट क्रिकेट हैं.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “इस हार के बाद हमे ज्यादा निगेटिव होने की जरूरत है. हमे अच्छा किया है. हमे खुद में सुधार पर ध्यान देना होगा. हम आखिरी टेस्ट मैच में वापसी करेंगे. जब भी किसी भी टीम का निचलाक्रम कुछ ख़ास करता है, किसी भी टीम के लिए वहां मुश्किल हो जाता है. इंग्लैंड के लिए निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा किया. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन एक खोज रहें हैं. मैं उनको बधाई देना चाहता हूँ. रूट ने सही कहा है कि ये काफी ज्यादा चैलेजिंग सीरीज थी. हम आखिरी टेस्ट मैच में भी अच्छा करने की कोशिश करेंगे.”
The post ENG vs IND: सीरीज हार के साथ ही विराट ने मानी हार, इंग्लैंड की तारीफ़ कर जीता अंग्रेजो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.