Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: वीडियो : दूसरी पारी में केएल राहुल के इन दो शानदार कैच को देख आप भी रह जायेंगे दंग

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथहैंम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने दो ऐसे कैच कर दिए है. जिसे देख हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा है.

पहले राहुल के कैच से कुक लौटे पवेलियन 

बता दें, कि इस मैच के चौथे दिन जब इंग्लैंड की पारी का 13वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर एलिस्टर कुक के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद स्लिप की तरफ गई.

स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने इस लपकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से हवा में छिटक गई, इसके बाद केएल राहुल अपने दूसरे प्रयास में भी गेंद नहीं पकड़ पाये थे, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार कैच कर दिया.

यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो 

मोईन अली का भी पकड़ा शानदार ड्राइव कैच 

इंग्लैंड की पारी का 16वां ओवर इशांत शर्मा लेकर आ रहे थे. उनके इस इस ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद स्लिप पर खड़े राहुल के तरफ गई. केएल राहुल ने अपनी शानदार फुर्ती का नजारा पेश करते हुए आगे ड्राइव लगाकर एक शानदार कैच कर लिया.

हालाँकि, उनके इस कैच को तीसरे अंपायर ने काफी जांचा, लेकिन पाया गया, कि केएल राहुल ने यह कैच साफ़ तरीके से किया है और इस प्रकार भारतीय टीम को मोईन अली का अहम भी विकेट भी हासिल हो गया.

बता दें, कि केएल राहुल ने ट्रेंट ब्रिज में खेले तीसरे टेस्ट मैच में भी शानदार स्लिप फील्डिंग की थी. उन्होंने मैच में कुल 7 कैच लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो 

The post ENG vs IND: वीडियो : दूसरी पारी में केएल राहुल के इन दो शानदार कैच को देख आप भी रह जायेंगे दंग appeared first on SportzWiki Hindi.