रिव्यू लेने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड अभी तक काफी ख़राब रहा है. ओवल में खेले जा रहे टेस्ट में भी विराट ने रिव्यू गंवा दिए. यही कारण है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली को रिव्यू लेने के मामले में सबसे ख़राब बताया है.
रिव्यू के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी तक सबसे अच्छा माना जाता है. धोनी द्वारा लिए गए रिव्यू ज्यादातर सही रहे हैं. वहीं यह बात कोहली के मामले में बिल्कुल उलट है. कोहली द्वारा अभी तक लिए गए ज्यादातर रिव्यू ख़राब ही गए हैं.
माइकल वॉन ने ट्वीट कर ये कहा

माइकल वॉन ने रविवार को टेस्ट मैच का खेल ख़त्म होने के बाद एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने विराट कोहली को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज बताया. जबकि रिव्यू के मामले में दुनिया का सबसे ख़राब.
वॉन ने लिखा ”विराट कोहली दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन विराट रिव्यू के लिए दुनिया में सबसे ख़राब कप्तान हैं.”
Virat is the best Batsman in the World .. #Fact .. Virat is the worst reviewer in the World .. #Fact #ENGvsIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 9, 2018
ओवल में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 114 रन बना लिए. इंग्लैंड के पास 154 रनों की लीड हो गयी है. पहली पारी में इंग्लैंड ने 332 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम 292 रनों पर ऑल आउट हो गयी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रविंद्र जडेजा रहे. जडेजा ने नाबाद 86 रन बनाए.
वहीं अपना आखिरी मैच खेल रहे एलिस्टर कुक मैच के तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 46 रन बनाकर नाबाद लौटे. कुक ने इस मैच से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. वह टेस्ट क्रिकेट में 12 हज़ार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
The post ENG vs IND: माइकल वॉन ने विराट कोहली को रिव्यू लेने के मामले में बताया दुनिया का सबसे ख़राब कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.