Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, टीम के सबसे अहम खिलाड़ी के मांसपेशियों में आया खिंचाव

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच कैनिंगटन में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा ने 86 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेली थी, लेकिन उन्होंने अपने एक बयान में खुलासा किया है, कि उन्हें बल्लेबाजी करते वक्त मांसपेशियों में खिचाव महूसस हुआ था.

बल्लेबाजी करते वक्त मुझे क्रैम्प आये 

जडेजा ने अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा, “मैंने काफी समय बाद एक लम्बी पारी खेली हैं, इसलिए मुझे थोड़ा अपनी मांसपेशियों में खिचाव महसूस हुआ है.”

टेस्ट क्रिकेट एक रियल क्रिकेट

साथ ही जडेजा ने कहा, “मुझे लगता है, की टेस्ट क्रिकेट ही एक रियल क्रिकेट है. इसमें आपकी फिटनेस, मेंटल स्ट्रेंथ, स्किल्स सभी का टेस्ट होता है. 

मैं जब जसप्रीत बुमराह के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, तो मैंने उनसे कहा, था, कि शुरूआती 4 गेंदे मै खेलूँगा और अंतिम की दो गेंदों पर सिंगल लेने की कोशिश करूँगा. 

पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलना एक मुश्किल चुनौती तो रहता ही है, क्योंकि आपकों उनके साथ बल्लेबाजी करते वक्त मानसिक रूप से बहुत कुछ सोचना पड़ता है.”

जडेजा ने अपने तलवारबाजी सेलिब्रेशन को लेकर कहा, “जब भी मैं फिफ्टी लगता हूं, तो मैं अपना सेलिब्रेशन इसी अंदाज में करता हूं. जब मैंने पहली बार लॉर्ड्स में फिफ्टी लगाई थी. तब पहली बार मैंने ऐसा सेलिब्रेशन किया था और अब हमेशा करता हूं.”

250 तक रोकना होगा इंग्लैंड को 

जडेजा ने मैच को लेकर कहा,

“मुझे लगता है, कि इस पिच पर बॉल को हवा में थोड़ा तेज रखना होगा, क्योंकि अगर स्लो रखेंगे तो बल्लेबाज फ्रंट फुट में आकर गेंद को अच्छे से खेल रहा है. 

मुझे लगता है, कि हमें जल्द से जल्द इंग्लैंड की टीम को आउट करना होगा. हमें चौथे दिन के पहले सेशन में उनके विकेट जल्दी निकालने होंगे हमें ध्यान रखना होगा, कि उनकी बढ़त 250 रन से ज्यादा की ना हो, क्योंकि इससे ऊपर के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा.”

The post ENG vs IND: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, टीम के सबसे अहम खिलाड़ी के मांसपेशियों में आया खिंचाव appeared first on SportzWiki Hindi.