भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आज आखिरी टेस्ट मैच का चौथा दिन का खेल खेला गया. आज के दिन जहाँ कुक और रूट ने शानदार बल्लेबाज़ी की. वहीं दूसरी तरह आज फिर से भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया.
इंग्लैंड ने दिखाया दम

इंग्लैंड दौरे की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाकर घोषित कर दी. इंग्लैंड का 8 विकट सैम कुरैन के रूप में गिरा. उन्हें हनुमा विहारी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया.
कुरैन 21 रन बनाकर आउट हुए. आदिल राशिद 20 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने 3-3 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए.
इंग्लैंड की पारी का सबसे खास बात एलिस्टर कुक और जो रूट के शतक रहे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी की.
भारतीय बल्लेबाजो का फ्लॉप शो जारी
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत भी कुछ ख़ास नही रही. टीम के टॉप तीन बल्लेबाज़ सिर्फ 2 रन पर वापस लौट गए. इसके बाद रहाणे और राहुल ने टीम को संभाला. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे.
जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने हैं:
- टेस्ट क्रिकेट में कुक बाएं हाथ के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है. कुक ने अपने टेस्ट करियर में 12401 रन बनाए है. उन्होंने संगकारा का 12400 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
- अपने पहले टेस्ट और आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज़ कुक बन गए हैं.
- कुक और रूट ने 322 रन की साझेदारी की. ये कुक की करियर की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी.
- केएल राहुल भारत की तरफ से एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने राहुल द्रविड़ के 13 कैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
- केएल राहुल ने एक फील्डर के रूप में इस सीरीज में 14 कैच लिये हैं. ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक सीरीज में लिए तीसरे सबसे ज्यादा कैच है.
- जेम्स एंडरसन ने आज दो विकेट लेकर मैकग्रा के 563 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
The post ENG vs IND: एलिस्टर कुक ने अंतिम टेस्ट सीरीज में लगाया रिकार्ड्स की झड़ी, तो विश्व रिकॉर्ड बना गये लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.