इंग्लैंड में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का परिणाम चौथे टेस्ट मैच के बाद अब सामने आ चुका है। जिसमें एक बार फिर से मेजबान इंग्लैंड की टीम ने बाजी मार ली है। इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

ये चार खिलाड़ी हैं प्लेयर ऑफ द सीरीज के दावेदार
सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 7 सितंबर को द ओवल में खेला जाना है। लेकिन आज हम आपको चार मैचों के बाद वो चार खिलाड़ी बताने जा रहे हैं जो हैं प्लेयर ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार…
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला 2014 के इंग्लैंड दौरे पर बिल्कुल खामोश रहा था लेकिन इस बार विराट कोहली जिस अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो उनको रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है।
विराट कोहली ने चार टेस्ट मैचों में इस सीरीज में अब तक 2 शतक और तीन पचासे की मदद से 544 रन बना लिए हैं। और इनको अब मैन ऑफ द सीरीज से रोकना बड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से बड़ी उम्मीदें थी और अपनी उन्हीं उम्मीदों पर जेम्स एंडरसन एक बार फिर से खरे उतरे।
जेम्स एंडरसन ने इस टेस्ट सीरीज के अब तक खेले गए चार मैचों में 17.68 की बेहतरीन औसत के साथ सबसे ज्यादा 19 विकेट हासिल कर चुके हैं। पांचवे मैच में कुछ विकेट और निकाल कर एंडरसन अपने नाम मैन ऑफ द सीरीज कर सकते हैं।

ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड में खेली जा रही ये टेस्ट सीरीज बहुत ही शानदार रही है। भारतीय तेज गेंदबाजों में खासकर ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की है।
ईशांत शर्मा ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए इस सीरीज में खेले 4 टेस्ट मैचों में 24.13 की औसत से 15 विकेट ले चुके हैं। ईशांत शर्मा पांचवे मैच में अच्छी गेंदबाजी कर अपने आप को मैन ऑफ द सीरीज का दावेदार बना सकते हैं।

सैम कुरेन
इंग्लैंड के 20 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरेन ने इस टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रभावित किया है। सैम कुरेन ने इंग्लैंड के लिए इस टेस्ट सीरीज में एक तरह से खेवनहार का काम किया है जो हमेशा मुश्किलों से उबारते नजर आए।
सैम कुरेन ने 3 टेस्ट मैच खेलकर 8 विकेट लेने के साथ ही बल्लेबाजी में बड़े शानदार हाथ दिखाते हुए 251 रन बनाकर सीरीज के तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। सैम कुरेन के पास अगले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ अच्छा करके मैन ऑफ द सीरीज के लिए दावेदारी पेश करने का मौका है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND- मैन ऑफ द सीरीज की रेस में विराट कोहली समेत ये तीन खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.