Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पांचवे टेस्ट से लोकेश राहुल का बाहर होना तय, ये खिलाड़ी लेगा टीम में राहुल की जगह!

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है.

पहली पारी में 19 तो दूसरी पारी में बिना खाता खोले लौटे राहुल 

बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां मात्र 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे. वही दूसरी पारी में केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये हैं.

बुरी सीरीज में रहे फ्लॉप 

बता दें, कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल पूरी सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है. वह अबतक सीरीज के 4 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 14.12 की मामूली औसत से मात्र 113 रन बनाये हैं.

केएल राहुल पूरी सीरीज के दौरान इंग्लैंड तेज गेंदबाजो का सामना नहीं कर पाये है. उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी की अंदर आती गेंदे परेशान कर रही है.

पांचवे टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पांचवे टेस्ट मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर सकते है. वह शानदार फॉर्म में है. उन्होंने इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी फॉर्म को देखते हुए व केएल राहुल की खराब फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें पांचवे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकता है.

बता दें, कि पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट के आँकड़े काफी शानदार है. वह अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 14 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाये हुए है. जिसमे उन्होंने 7 शतक व 5 अर्धशतक लगाये हुए है.

आपकों यह बता दें, कि इस टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच 7 सितंबर से 11 सितंबर के बीच लंदन के कैनिंगटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

The post ENG vs IND: पांचवे टेस्ट से लोकेश राहुल का बाहर होना तय, ये खिलाड़ी लेगा टीम में राहुल की जगह! appeared first on SportzWiki Hindi.