इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच में चाय तक ने इंग्लैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की बढ़त 60 रनों की हो गई है। इससे पहले भारतीय पारी 292 रनों पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 40 रनों की बढत मिली है। भारत के लिए रविन्द्र जडेजा ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली।
लंच के बाद भारत को लगे झटके

लंच के बाद भारतीय टीम ने 240/7 के आगे खेलना शुरू किया। टीम के स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे कि इशांत शर्मा (4) को पवेलियन भेज दिया। विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टो ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद शमी (1) जल्दीबाजी में थे और आदिल रशिद को छक्का मारने के चक्कर में मिड ऑन पर कैच हो गए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा।
छा गए जडेजा

260 पर शमी के आउट होने के बाद लगा भारतीय पारी जल्द समाप्त हो जाएगी, लेकिन रविन्द्र जडेजा के इरादे कुछ और ही थे। शमी के आउट होने से ठीक पहले अपना अर्धशतक पूरा करने वाले जडेजा ने तेजी से रन बनाने बनाये। जेम्स एंडरसन को उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़ उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए।
उन्होंने बुमराह के साथ अंतिम विकेट के लिए 32 रन जोड़े। जिसमें बुमराह ने एक भी रन नहीं बनाये थे। जसप्रीत बुमराह रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और मोईन अली को 2-2 विकेट मिले जबकि ब्रॉड, रशिद और करन ने 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
अंतिम अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने उतरे कुक

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अंतिम पारी खेलने उतरे। उन्होंने संभल कर शुरुआत की। कीटन जेंनिंग्स के साथ मिलकर उन्होंने चाय तक इंग्लैंड को एक भी झटका नहीं लगने दिया। कुक 13 और जेंनिंग्स 7 रन बनकर पिच पर टिके हैं। दिन के अंतिम सत्र में दोनों ही टीमें मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
The post ENG vs IND: टी रिपोर्ट: रविन्द्र जडेजा की शानदार पारी ने इंग्लैंड को बड़ी बढत बनाने से रोका, अब गेंदबाजों का इम्तहान appeared first on SportzWiki Hindi.