इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। सीरीज के पहले 4 मैचों में 3 मैच हारने की वजह से इंडिया इंडिया पहले ही सीरीज से हाथ धो चुकी है। हालाँकि, भारत को एक मैच में जीत मिली थी। अब टीम इस मैच में जीत हासिल कर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेगी। यह मैच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
फिर टॉस हार गए विराट कोहली

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज में यह लगातार पांचवा मौका है जब सिक्का भारतीय कप्तान विराट कोहली के पक्ष में नहीं गिरा है। सभी मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर अपने मुताबिक पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी की है। भारत की हार में टॉस ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विराट पहले कप्तान नहीं

यह पहला मौका नहीं है जब कोई भारतीय कप्तान 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सारे टॉस हार गया हो। इससे पहले लाला अमरनाथ और कपिल देव भी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सभी टॉस हार चुके हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों ही कप्तानों के सामने वेस्टइंडीज की टीम थी।
1948-49 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। उस सीरीज में अमरनाथ एक भी टॉस नहीं जीत पाए थे। वहीं 1983 से ठीक भारतीय टीम कैरेबियाई दौरे पर गई थी। वहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सारे टॉस वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने जीता था।
टाइगर पटौदी जीत चुके हैं सारे टॉस

5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सभी टॉस जीतने की बात करें तो सिर्फ एक ही भारतीय कप्तान ने ऐसा किया है। 1963-64 में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान टाइगर पटौदी ने सभी 5 मैचों में टॉस जीते थे। उनके अलावा कोई और भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है।
The post ENG vs IND: ओवल टेस्ट शुरू होते ही विराट कोहली ने कपिल देव और लाला अमरनाथ जैसे दिग्गजों की बराबरी की appeared first on SportzWiki Hindi.