Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: हार के बाद विराट ने कहा भविष्य में महान खिलाड़ी बनकर उभरेंगे ऋषभ पन्त

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज आखिरी टेस्ट का अंतिम दिन का खेल खेला गया. आज राहुल और पन्त ने शतक लगा कर क्रिकेट फैन्स का दिल खुश कर दिया. वही दूसरी तरफ इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक ने आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में कदम रखा.

इंग्लैंड ने जीता सीरीज और मैच 

कल के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने आज संघर्ष दिखाया. इस दौरान राहुल और पंत ने यादगार शतक लगाया.वही दूसरी तरफ रहाणे ने भी संघर्ष पूर्ण पारी खेली. हालांकि पंत और राहुल के शतक के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 345 रन पर आउट हो गई.

हमे अनुभव की जरूरत है 

पंत और सैम की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि

“हमे दोनों को उनका श्रेय देना होगा. हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली है, ये बस हम जानते है. ये कोई भी स्कोरकार्ड इस बात को नही बता सका है. दोनों टीमें जानती है, ये सीरीज कैसे रही थी. ये टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अच्छी सीरीज रही है. हमारा आज का काम सिर्फ अपना खेल खेलना था और हमने वहीं किया. इंग्लैंड के पास अच्छे खिलाड़ी है और उन्हें पता है कि कैसे मैच को एक दो ओवर में बदला जा सकता है.”

पन्त के शतक को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“पंत ने काफी ज्यादा साहस दिखाया. हमारे पास टीम में अच्छे खिलाड़ी है. उनके पास बस अनुभव की कमी है. मुझे लगता है जब आप परिणाम के बारें में नही सोचते है तब आप बेहतर करते है और दोनों खिलाड़ियों ने आज वैसे ही किया है. दोनों ही भारत का भविष्य है. मुझे नही लगता है हमे किसी तरह का कोई भी मौका गंवाया है.यहाँ तक कि इंग्लैंड भी परिणाम के बारें में सोच रहा था न कि ड्रा के बारें में.”

कुक को लेकर उन्होंने कहा कि “आप का टेस्ट क्रिकेट शानदार रहा है. आप को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ.”

The post ENG vs IND: हार के बाद विराट ने कहा भविष्य में महान खिलाड़ी बनकर उभरेंगे ऋषभ पन्त appeared first on SportzWiki Hindi.