इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ओवल टेस्ट में भारतीय टीम की हार लगभग तय हो चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 464 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन दिन खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। भारत को जीत के लिए अभी 406 रनों की जरूरत है और 7 विकेट शेष हैं। राहुल 46 और रहाणे 10 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।
पहला सत्र

ओवेल टेस्ट के चौथे दिन आज इंग्लैंड की टीम ने कल के स्कोर 114/3 से आगे खेलना शुरू किया। अपना पहला ओवर डालने की बाद टखना मुड़ने की वजह से इशांत शर्मा मैदान छोड़कर चले गए। भारतीय टीम के प्रदर्शन में इसका असर साफ़ दिखा। अपना अंतिम मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने शानदार शतक बनाया।
इसके साथ ही जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को पहले सत्र में एक भी झटका नहीं लगने दिया। वह पहले और अंतिम टेस्ट में शतक बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।
लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट पर 243 रन बना लिए थे। कुक 103 और रूट 92 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे।
दूसरा सत्र

लंच के तुरंत बाद ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना 14वां शतक पूरा किया। रूट ने लगभग एक साल बाद टेस्ट मैचों में शतकीय पारी खेली है। अपना डेब्यू मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने लगातार गेंदों पर कप्तान जो रूट और एलिस्टर कुक को पवेलियन भेज दिया। पहले उन्होंने रूट (125) को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया।
उनकी अगली ही गेंद पर विहारी ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टर कुक को भी विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। कुक ने अपने अंतिम मैच में 147 रनों की पारी खेली। आउट होने से पहले कुक और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी बनाई।
इसके बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में पहले जॉनी बैरेस्टो 18 और जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। चाय तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट पर 364 रन बना लिए थे।
तीसरा सत्र

उम्मीद के अनुसार इंग्लैंड की टीम ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। 36 गेंदों में 37 रन बनाकर बेन स्ट्रोक्स पवेलियन लौटे। उन्हें जडेजा ने आउट किया। 8वें विकेट के रूप में हनुमा विहारी ने सैम करन (21) को आउट किया और इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी घोषित कर दी। आदिल रशिद 14 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से जडेजा और विहारी को 3-3 जबकि शमी को 2 विकेट मिला।
464 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शिखर धवन (1) जबकि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ने भारतीय पारी संभाली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 2 और स्टुअर्ट ब्रॉड को 1 सफलता मिली है।
The post ENG vs IND, ओवल टेस्ट: चौथे दिन ही तय हुई भारत की हार, दिग्गज बल्लेबाज लौटे पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.