भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच आज शुक्रवार से लंदन के कैनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है.
कप्तान विराट कोहली ने सीरीज के इस पांचवे टेस्ट मैच में हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा को टीम में मौका दिया है. हनुमा विहारी को जहां हार्दिक पंड्या की जगह टीम में मौका मिला है. वहीं रविन्द्र जडेजा को रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में मौका मिला है.
पांचवे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन देखकर कप्तान कोहली के तीन फैसले बिलकुल समझ से परे लग रहे है और उन तीन फैसलों के बारे में ही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.
धवन और राहुल को खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह क्यों ?

केएल राहुल और शिखर धवन दोनों का ही सीरीज में अबतक बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. राहुल सीरीज की 8 पारियों में अबतक मात्र 113 रन ही बना पाये है. वहीं शिखर धवन का बल्ला भी खामोश ही रहा है. धवन ने इस सीरीज की 6 पारियों में 26.33 की औसत से मात्र 158 रन ही बनाये है. इन दोनों के इस खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना समझ से बिलकुल परे है.
करुण नायर से पहले हनुमा विहारी को मौका क्यों ?

करुण नायर से पहले हनुमा विहारी को विराट ने पांचवे टेस्ट में जगह दी है. करुण नायर को पहले टेस्ट से ही इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन उन्हें पांचो टेस्ट मैच में से एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
वहीं हनुमा विहारी को सीरीज के चौथे-पांचवे टेस्ट मैच के लिए 18 सदस्यी टीम में मौका मिला था. इसके बावजूद उन्हें करुण नायर से पहले टीम में खेलने का मौका मिला है. विराट का यह फैसला भी काफी हैरान करता है.
ट्रेंट ब्रिज जीत में हार्दिक के प्रदर्शन के बावजूद उन्हें क्यों किया गया टीम से बाहर ?

हार्दिक को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर करना भी काफी हैरान करता है. हार्दिक पंड्या ने तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.
उन्होंने तीसरे टेस्ट में 5 विकेट हॉल भी हासिल किया था और एक शानदार नाबाद अर्धशतक भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद पांचवे टेस्ट में हार्दिक पंड्या को टीम में जगह नहीं मिली है.
The post ENG vs IND: पांचवे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन देखकर समझ से परे है कप्तान कोहली के ये तीन फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.