Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अपनी शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हनुमा विहारी

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है.

इस मैच के तीसरे दिन के पहले सेसन में भारत के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने शानदार खेल दिखाया है और सभी देशवासियों का दिल जीत लिया है.

हनुमा विहारी की पारी से भारत ने मैच में की वापसी 

बता दें, कि इस पांचवे टेस्ट मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 332 रन का स्कोर बनाया था.

इंग्लैंड के इस लक्ष्य के जवाब में भारत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 174 रन पर अपने 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में अपना डेब्यू मैच के खेल रहे हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा ने शानदार साझेदारी करते हुए भारतीय टीम की मैच में वापसी करा दी है.

लंच तक भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए है. हनुमा विहारी 56 रन की एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए है. फिलहाल लंच तक रविन्द्र जडेजा 41 रन व इशांत शर्मा 1 रन के स्कोर पर खेल रहे है.

ट्विटर पर युवा हनुमा की हो रही जमकर तारीफ 

पांचवे टेस्ट में हनुमा विहारी की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ हो रही है. क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से लेकर क्रिकेट प्रशंसक तक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है.

 

The post ENG vs IND: अपनी शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हनुमा विहारी appeared first on SportzWiki Hindi.