Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND, ओवल टेस्ट: अच्छे शुरुआत के बाद बैकफुट पर भारतीय टीम, युवा कंधे पर भारी जिम्मेदारी

इंग्लैंड और भारत के बीच आज पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। इंग्लैंड की टीम सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।

आज दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे। हनुमा विहारी 25 और रविन्द्र जडेजा 8 रन बनाकर पिच पर टिके हैं। टीम इंडिया अभी भी पहली पारी के आधार पर 158 रनों से पीछे है।

पहला सत्र

इंग्लैंड की टीम ने कल के स्कोर 198/7 से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज जोस बटलर और आदिल रशिद स्कोर ने 16 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने रशिद (15) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोस बटलर के साथ इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाये।

इसी बीच अपना 28वां बर्थडे मना रहे अपना अर्धशतक पूरा किया। एक समय लग रहा था इंग्लैंड की टीम 250 तक भी नहीं पहुँच पाएगी लेकिन लंच तक टीम का स्कोर 304/8 तक पहुँच गया।

दूसरा सत्र

दूसरे सत्र की शुरुआत में ही रविन्द्र जडेजा ने स्टुअर्ट ब्रॉड (38) को पवेलियन भेज दिया। केएल राहुल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। आउट होने से पहले ब्रॉड ने बटलर के साथ 9वें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी बनाई। इंग्लैंड के स्कोर में अभी 20 ही रन जुड़े थे कि जडेजा ने बटलर (89) को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी 332 समाप्त कर दी।

रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया।

भारत के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। हालाँकि, धवन (3) दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलबीडबल्यू कर दिया। इसके बाद केएल राहुल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर भारतीय पारी को सम्भाला। चाय तक भारत का स्कोर 53/1 था।

तीसरा सत्र

भारतीय टीम के लिए तीसरे सत्र की शुरुआत खराब रही। इस सत्र में टेस्ट के स्कोर में 17 रन ही जुड़े थे कि सैम करन ने राहुल (37) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर भारत को 100 रनों के पार पहुँचाया। इसके तुरंत बाद जेम्स एंडरसन ने पुजारा (37) को विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टो के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया।

अपने अगले ही ओवर में एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इस समय भारत का स्कोर 103 रन ही था। अपना पहला मैच खेल रहे हनुमा विहारी के साथ विराट कोहली ने 51 रनों की साझेदारी बनाई।

भारतीय टीम पटरी पर लौट ही रही थी कि स्टोक्स ने कोहली (49) को पवेलियन भेज भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद अगले हो ओवर में स्ट्रोक्स ने ऋषभ पंत (5) को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विहारी और जडेजा ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया।

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने 2-2 जबकि सैम करन और स्टुअर्ट ब्रॉड को 1-1 विकेट मिला।

The post ENG vs IND, ओवल टेस्ट: अच्छे शुरुआत के बाद बैकफुट पर भारतीय टीम, युवा कंधे पर भारी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.