Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: कोहली-अश्विन को फटकार लगाते हुए शेन वार्न ने अब बताया कैसे भारत जीत सकता हैं ये मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के तीसरे दिन का खेल अभी चल ही रहा था कि आर अश्विन की प्रभावहीन गेंदबाजी और विराट कोहली की कप्तानी सोशल मीडिया पर आलोचना का सबब बनने लगी. खेल के शुरुआती दो दिनों तक जो मैच भारत की पकड़ में लग रहा था, उसके संतुलन को तीसरे दिन के खेल ने काफी हद तक इंग्लैंड की तरफ झुका दिया.

हालांकि इस बात से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ज्यादा सहमत नहीं है. उन्होंने इस मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैच अभी पूरी तरह संतुलित है. अभी किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं कहा जा सकता.

उन्होंने आगे कहा कि “अगर चौथे दिन भारतीय गेंदबाज मेजबान टीम को 275 के अंदर रोकने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह मैच भारत के पक्ष में जा सकता है. वहीं अगर इंग्लिश बल्लेबाज इस स्कोर को पार कर लेते हैं, तो भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.”

आपको बता दें, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं और उसे 233 रनों की बढ़त मिल चुकी है.

वार्न ने आगे कहा कि “भारतीय खेमे को जिस गेंदबाज से सबसे ज्यादा उम्मीद थी. वे थे आर अश्विन. साउथ हैम्पटन का विकेट पूरी तरह स्पिन बॉलिंग के मुफीद था. कप्तान कोहली अश्विन को जल्द गेंदबाजी पर लाए, लेकिन शुरुआत से ही वे खास प्रभावी नहीं दिखे. मोइन अली जहां दूसरी पारी में ही पिच के रफ एरिया का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं अश्विन की गेंद का टप्पा वहां पड़ ही नहीं रहा था. अश्विन किस कदर अप्रभावी रहे इसका अंदाजा उनके गेंदबाजी विश्लेषण से लगाया जा सकता है. 35 ओवर में 78 रन देकर अश्विन को सिर्फ एक विकेट मिला.”

आपको बता दें कि एशिया से बाहर भारत सिर्फ तीन बार ही 200 से ज्यादा रनों का पीछा कर जीत पाया है. विराट के पास इन अालोचनाओं का जवाब देने का तरीका उनकी बल्लेबाजी ही है.

The post ENG vs IND: कोहली-अश्विन को फटकार लगाते हुए शेन वार्न ने अब बताया कैसे भारत जीत सकता हैं ये मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.