Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: बिना खाता खोले पवेलियन लौटे लोकेश राहुल, लोगों ने उठाई राहुल को बाहर कर इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की मांग

इंग्लैंड और भारत के बीच साउथैम्प्टन में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद चौथी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य मिला है। अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है तो वह सीरीज में बराबरी हासिल कर लेगी वहीं हार का मतलब है सीरीज गंवा देना। शानदार फील्डिंग करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौट गए।

खाता भी नहीं खोल पाए राहुल

भारतीय टीम को अपने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट ब्रॉड की नीचे रहती गेंद सीधे उनके ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। इस समय भारतीय टीम का स्कोर सिर्फ 4 रन था।

दौरे पर बल्ले से फ्लॉप रहे हैं राहुल

इस दौरे के पहले टी-20 मैच को छोड़ दें तो राहुल पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। टेस्ट सीरीज की अभी तक खेली 8 पारियों में उनके बल्ले से मात्र 113 रन रन निकले हैं। स्लिप में उनकी फील्डिंग जरुर अच्छी रही है लेकिन टीम को उनकी बल्लेबाजी की ज्यादा जरूरत थी।

ट्विटर पर पर हुए ट्रेंड 

बिना खाता खोले आउट होते ही राहुल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। लोगों ने जमकर उनके ऊपर ताने मारे।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

The post ENG vs IND: बिना खाता खोले पवेलियन लौटे लोकेश राहुल, लोगों ने उठाई राहुल को बाहर कर इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.