इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथैंपटन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को केवल 246 रनों के स्कोर पर रोक दिया लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज इसका खास फायदा नहीं उठा सके और 273 रनों के स्कोर पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम ने बीच में 53 रनों में खोए 6 विकेट
इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद भारतीय टीम ने एक समय अपने स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर ही 142 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया और मजबूत बढ़त की तरफ अग्रसर थी लेकिन इसके बाद इंग्लिश स्पिन गेंदबाज मोइन अली की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और देखते ही देखते स्कोर 8 विकेट पर 195 रन हो गया।

भारतीय बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन को लेकर भज्जी नहीं हैं खुश
वो तो भला हो चेतेश्वर पुजारा का जिन्होंने अंत तक क्रीज पर टिकते हुए ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ उपयोगी साझेदारी कर 27 रनों की बढ़त दिला दी। पुजारा ने शानदार नाबाद 132 रनों की पारी खेली लेकिन भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाजों के शॉट चयन पर पूर्व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने सवाल उठाए हैं।
![]()
अश्विन और हार्दिक ने खेले बहुत खराब शॉट
हरभजन सिंह ने भारतीय बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन को लेकर कहा कि “ये दुखद है कि हमारे बल्लेबाजों ने किस तरह से अपने विकेट को दिया है। वो इससे तो और ज्यादा बेहतर कर सकते थे। अश्विन और पंड्या ने वास्तव में बहुत ही खराब शॉट खेले। केवल मैं ही नहीं जिस तरह से उन्होंने शॉट खेले वो भी अपने आप में बहुत निराश हुए हैं। अगर वो कुछ समय पिच पर और निकालते तो चीजें अपने लिए आसान हो जाती।”

मोइन अली ने वेरिएशन का किया बड़ी सुंदरता के साथ इस्तेमाल
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। मोइल अली की इस बेहतरीन गेंदबाजी को लेकर हरभजन ने उन्हें श्रेय देते हुए कहा कि “उन्होंने अपनी वेरिएशन को बहुत सुंदरता से बदला और पूरे समय बल्लेबाजों को खेलने के लिए डाली। उन्होंने ईशांत शर्मा के द्वारा गेंदबाजी के दौरान बनाए गए फुटमार्क का ऑफ-स्टंप पर अच्छा इस्तेमाल किया ।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND:- भारतीय टीम के पहली पारी में बढ़त लेने के बाद भी हरभजन सिंह ने इन दो खिलाड़ियों पर निकाली अपनी भड़ास appeared first on SportzWiki Hindi.