Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अंतिम टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक की शानदार बल्लेबाजी, हार की ओर अग्रसर हुई टीम इंडिया, देखे स्कोरबोर्ड

इंग्लैंड और भारत के बीच आज पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल हुआ। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए थे। उनके साथ ही उनकी कुल बढत 154 रनों की ही गई है। एलिस्टर कुक 46 और जो रूट 29 रन बनाकर पिच पर टिके हैं। इससे भारत की पहली पारी 292 रनों पर सिमट गई।

पहला सत्र

कल के नाबाद बल्लेबाज हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा ने आज अच्छी शुरुआत की। पहले तो दोनों थोड़ा जूझते दिखे लेकिन जल्द ही उन्होंने रन बनाने शुरू कर दिए। विहारी ने अपने टेस्ट के पहली ही पारी में अर्धशतक बनाया।

56 के निजी स्कोर पर उन्हें मोईल अली ने आउट किया। आउट होने से पहले जडेजा के साथ उन्होंने 7वें विकेट के लिए 77 रन जोड़े थे। लंच तक भारतीय टीम ने 240 रन बना लिए थे और 3 विकेट शेष थे।

दूसरा सत्र

दूसरे सत्र की शुरुआत में ही पहले मोईन अली ने इशांत शर्मा (4) और फिर आदिल रशिद ने मोहम्मद शमी (1) को पवेलियन भेज दिया। इस समय भारत को स्कोर 260 रन ही था औरइंग्लैंड के पास बड़ी बढत हासिल करने का मौका था।

शमी के आउट होने से ठीक पहले अपना अर्धशतक पूरा करने वाले जडेजा ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। जेम्स एंडरसन को उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़ उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए। अंतिम विकेट के में रूप में बुमराह के रन आउट होने से पहले दोनों ने अंतिम विकेट के लिए 32 रन जोड़े।

जडेजा ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और मोईन अली को 2-2 विकेट मिले जबकि ब्रॉड, रशिद और करन ने 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

चाय तक इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट खोये 20 रन बना लिए थे। अपनी अंतिम अंतरराष्ट्रीय पारी खेल रहे कुक और जेंनिंग्स पिच पर टिके थे।

तीसरा सत्र

सत्र की शुरुआत होने के कुछ ही ओवर में मोहम्मद शमी ने कीटन जेंनिंग्स (10) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुक और मोईन अली की जोड़ी पिच पर टिक गई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जडेजा ने मोईन अली (20) को बोल्ड कर दिया।

चौथे नंबर क्रम पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान जो रूट के साथ मिलकर कुक ने इंग्लैंड की पारी को संभाल दिया। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचा दिया।

इसी बीच अंतिम बार साथ बल्लेबाजी कर रहे कुक और रूट ने 50 रनों की साझेदारी भी बना पूरी की। कल इंग्लैंड की टीम लीड को और बड़ा कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी।

The post ENG vs IND: अंतिम टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक की शानदार बल्लेबाजी, हार की ओर अग्रसर हुई टीम इंडिया, देखे स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.