भारत के फील्डिंग कोच श्रीधर ने भारत के युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी का एक बयान लिया है. जिसमे उन्होंने हनुमा से पूछा, कि 103 रन पर 4 विकेट होने के बाद इंग्लैंड की कंडीशन में जब बादल लगे हुए थे और दो नामी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन गेंदबाजी कर रहे थे, तो उस समय आप के लिए बल्लेबाजी कैसा अनुभव रहा था.
मैंने सिर्फ गेंद को मैरिट पर खेलने की कोशिश की

इसके जवाब में हनुमा ने कहा, “ईमानदारी से कहू तो यह मुश्किल जरुर था और मैं नर्वस भी था, लेकिन मैंने तय किया, कि मैं सिर्फ गेंद को मैरिट पर खेलूँगा. मैंने परिस्थियों को समझने की कोशिश की और फिर उसी के हिसाब से बल्लेबाज की.”
विराट ने दिया आत्मविश्वास

टीम के कप्तान विराट ने कहा, “कप्तान विराट को बल्लेबाजी करते हुए दूसरे छोर से देखना मेरे लिए एक सपने की तरह था. अगर आप उन्हें दूसरे छोर से देख रहे है, तो आपकों बल्लेबाजी में काफी आत्मविश्वास मिलता हैं. वह एक बल्लेबाज है जो गेंदबाजो को डोमिनेट करते है और गेंदबाजो पर हावी होकर खेलते है. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी करते वक्त मदद की, वह मुझसे बात कर रहे थे और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा रहे थे.”
इंडिया ए के दौरे से मिली मदद

हनुमा विहारी ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि खेल में आपकों थोड़ा लक भी चाहिए, खासतौर पर इंग्लैंड की इस कंडीशन में, यहाँ खेलना वाकई में एक मुश्किल चुनौती है.
मैं यहां कुछ दिनों पहले ही इंडिया ए की टीम के साथ आया था और वह दौरा हमारा काफी सफल रहा था. हमने इंग्लैंड ए को फाइनल में भी हराया था. मुझे अपने इस दौरे से भी काफी मदद मिली है. उस समय मुझे यहां की परिस्थतियाँ समझने में मदद मिली.
हालाँकि, मैं यह भी कहूँगा, कि लाल गेंद और सफ़ेद गेंद का खेल बिलकुल अलग है. वहां मैं सफ़ेद गेंद से खेल रहा था और अब लाल गेंद से खेल रहा हूं.”
The post ENG vs IND: हनुमा विहारी ने खोला अपनी शानदार पारी का राज, बताया क्यों वो रहे सफल तो दुसरे फ्लॉप appeared first on SportzWiki Hindi.