भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने दैनिक जागरण को एक बयान दिया गया है. जिसमे उन्होने भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन को लेकर कई रोचक बातें कही है.
खराब बल्लेबाजी की वजह से हारे सीरीज

मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा, “जब भारत इंग्लैंड गई थी, तो मुझे सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद थी, क्योंकी भारतीय टीम वहां नंबर-1 रैंकिंग के साथ गई थी. उसके बल्लेबाज फॉर्म में थे.
वही इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से एक मैच हारी हुई थी. पाकिस्तान ने वहां सीरीज ड्रा की थी. इन सभी चीजों को देखते हुए मुझे लग रहा था, कि भारत अच्छा करेगा, लेकिन सीरीज में उसकी बल्लेबाजी काफी खराब रही है.
हाँ, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजो का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. बुमराह शमी, शमी, इशांत सभी ने अच्छी गेंदबाजी की है. अश्विन ने भी पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी. स्लिप फील्डिंग में भी हमें कही ना कही दिक्कत हुई है. ओवरआल में कहू तो हमने कही ना कही सीरीज को जीतने का मौका गंवा दिया.”
नहीं करने चाहिए थे टीम में ज्यादा बदलाव

मोहम्मद कैफ ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि कप्तान को टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए थे. अगर आपकों कोई लम्बा दौरा जितना है, तो खिलाड़ियों को कांफिडेंस देने की जरुरत होती है. पुजारा को पहले टेस्ट मैच में नहीं खिलाया, फिर धवन को दूसरे टेस्ट में ही हटा दिया. शायद यह सब नही होना चाहिए था.
खिलाड़ियों को जब टीम से बाहर किया जाता है, तो खिलाड़ी पर दबाव बन जाता है और इसका असर उसके प्रदर्शन पर भी देखने को मिलता है.”
ओपनरों से हूं निराश

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, “कोई भी ओपनर बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया है. मैं भारत के ओपनरों से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहा था. कही ना कही कंडीशन मुश्किल थी, लेकिन ओपनर बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और क्रीज में टिककर खेलने की कोशिश करनी चाहिए थी.”
विराट की बल्लेबाजी को लेकर मोहम्मद कैफ ने कहा, “मैं देख रहा हूं, कि विराट ने इस दौरे पर बदलाव किये है. वह कवर ड्राइव पर आउट नहीं हो रहे है. पिछले दौरे में वह एंडरसन की बाहर जाती गेंदों में कवर ड्राइव खेलते हुए आउट हो रहे थे, लेकिन उन्होंने इस दौरे में अपनी इस शॉट पर काफी सुधार किया है और इसी कारण वह शानदार बल्लेबाजी कर पा रहे है.”
The post ENG vs IND: मोहम्मद कैफ ने बताई भारतीय टीम के सीरीज हार की असली वजह, इन्हें ठहराया पूरा जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.