Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों को मिला दें तो बन जाएगी सबसे मजबूत टेस्ट टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की. पहले दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम को तीसरे मैच में जीत मिली थी. इसके बाद अंतिम दो मैचों में फिर हार का सामना करना पड़ा. वहीं अगर भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें मिलाकर एक टीम बनाए तो कुछ ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन.

1. एलिस्टर कुक 

alastair cook

एलिस्टर कुक पांच मैचों की इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. कुक ने 9 पारियों में 36.33 की औसत से 327 रन बनाए. आखिरी मैच की पहली पारी में उन्होंने 71 रन बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में 147 रन बनाए. कुक की यह एक आखिरी टेस्ट सीरीज थी. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

2. केएल राहुल 

केएल राहुल पूरी सीरीज में तो कुछ खास नहीं कर सके. पर उनमें काफी प्रतिभा है. अंतिम टेस्ट मैच की आखिरी पारी में उन्होंने ने साबित भी किया. इस पारी में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए.

3. जो रूट 

joe root

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट के एक बड़े बल्लेबाज हैं. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 9 पारियों में 319 रन बनाए.

4. विराट कोहली 

virat kohli

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने हैं. कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 59.30 की औसत से 593 रन बनाए.

5. मोईन अली 

मोईन अली ने सीरीज के दो मैच खेले हैं. जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. चौथे मैच में उन्होंने 49 रन बनाकर 9 विकेट लिए थे. जबकि आखिरी मैच में 70 रन बनाए और 3 विकेट लिए.

6. जॉस बटलर (विकेटकीपर)

jos buttler

जॉस बटलर इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. बटलर ने 9 पारियों में 38.78 की औसत से 349 रन बनाए.

7. सैम करन 

युवा सैम करन ने इस सीरीज में काफी प्रभावित किया है. गेंद और बैट दोनों से शानदार प्रदर्शन के चलते सैम करन विराट कोहली के साथ मैन ऑफ़ द सीरीज बने हैं. करन ने अपनी 7 पारियों में 38.86 की औसत से 272 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में 11 विकेट लिए हैं.

8. रविंद्र जडेजा 

ravindra jadeja

रविंद्र जडेजा को सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. अगर बाकि मैचों में उन्हें मौका मिला तो वह अच्छा कर सकते थे. जडेजा ने अपने एक मात्र मैच में 7 विकेट लिए. जबकि 99 रन बनाए. जिसमें 86 रनों की नाबाद पारी शामिल है.

9. इशांत शर्मा 

ishant sharma

भारतीय टीम के इशांत शर्मा ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है. पांच मैचों में इशान ने 18 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे गेंदबाज बने हैं.

10. जेम्स एंडरसन 

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं. इस सीरीज में भी उनकी धारदार गेंदबाजी दिखाई दी. एंडरसन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए.

11. जसप्रीत बुमराह 

Southampton Test: England lost 3 wickets for lunch

चोटिल होने के चलते सीरीज के पहले दो मैच बुमराह नहीं खेल सके थे. जबकि बाकी तीन मैचों में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए.

The post ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों को मिला दें तो बन जाएगी सबसे मजबूत टेस्ट टीम appeared first on SportzWiki Hindi.